CUET-PG Result 2022: NTA ने घोषित किया कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम
नई दिल्ली, 26 सितंबर: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG-2022) का परिणाम घोषित कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए 66 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (पीजी) आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

बता दें रविवार को यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने ट्वीट करके ये जानकारी दी थी कि एनटीए 26 सितंबर को शाम 4 बजे तक सीयूईटी-पीजी परिणाम घोषित करेगा जो भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए आवश्यक है।
गौरतल है कि CUET-PG के लिए लगभग 3.6 लाख उम्मीदवारों ने 1.8 लाख से अधिक पुरुष और 1.7 लाख महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 55 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई थी। विश्वविद्यालयों में, बीएचयू (3.5 लाख) को सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए, इसके बाद जेएनयू ने 2.3 लाख आवेदन प्राप्त किए थे।












Click it and Unblock the Notifications