Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अभिनेत्री सायली संजीव से इश्क कर बैठे हैं CSK स्टार 'ऋतुराज'? Dil वाले इमोजी से अफेयर की चर्चाएं गर्म

नई दिल्ली, 18 मई। क्रिकेट और फिल्मी सितारों का साथ हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा है। बहुत सारे क्रिकेटर्स का फिल्मी अभिनेत्रियों संग अफेयर रहा है तो वहीं बहुत सारे क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने फिल्मी अभिनेत्री, को अपना हमसफर चुना और आज वो खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। फिलहाल ये बातें इसलिए यहां हो रही हैं क्योंकि क्रिकेट के एक नए सितारे ने एक खूबसूरत अभिनेत्री की फोटो पर ऐसा कमेंट किया है, जिसके बाद दोनों के अफेयर को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं।

सायली संजीव से इश्क कर बैठे हैं ऋतुराज?

सायली संजीव से इश्क कर बैठे हैं ऋतुराज?

यहां बात हो रही है सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स के हीरो ऋतुराज गायकवाड़ की, जिन्होंने आईपीएल 2021 में, अपने बल्लेबाजी से हर किसी का मन मोह लिया और वो दिग्गजों की पहली पसंद बन गए, यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी ने भी उनकी तारीफ शानदार अंदाज में की थी। लेकिन लगता है कि सबको अपने खेल से मोहने वाले ऋतुराज को मराठी सुंदरी सायली संजीव ने मोह लिया है, जिसकी वजह से दोनों के अफेयर की बातें इस वक्त सोशल मीडिया पर हो रही हैं।

दिल के इमोजी ने किया अफेयर का इशारा

दिल के इमोजी ने किया अफेयर का इशारा

दरअसल मराठी अभिनेत्री ने अपने इंस्ट्रा पर एक फोटो शेयर की थी, जिस पर ऋतुराज गायकवाड़ ने wow लिखा था और दिल का इमोजी बनाया था, जिसके जवाब में सायली ने भी उन्हें बहुत सारे दिल के इमोजी से जवाब दिया था। दोनों का ये कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों को लगने लगा कि शायद ये दोनों एक-दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हो चुके हैं। फिलहाल दोनों में से किसी ने अभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन दोनों इस वक्त लोगों के बीच हॉट टॉपिक बने हुए हैं।

कौन हैं सायली संजीव?

कौन हैं सायली संजीव?

आपको बता दें कि सायली संजीव इन दिनों मराठी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। साल 2016 में उन्होंने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था लेकिन उन्हें पहचान मिली 'कह दिया परदेस' शो से। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में भी की हैं। वो कई म्य़ूजिक एलबम में भी नजर आ चुकी हैं।

राजनीति शास्त्र में स्नातक हैं मराठी सुंदरी

मूल रूप से मराठी सायली ने अपनी पूरी पढ़ाई नासिक से की है। वो राजनीति शास्त्र में स्नातक हैं। वो कई टीवी एड्स में भी नजर आ चुकी हैं।

स्टाइलिश क्रिकेटर कहलाते हैं गायकवाड़

स्टाइलिश क्रिकेटर कहलाते हैं गायकवाड़

जबकि स्टाइलिश क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2016-2017 में महाराष्ट्र के लिए रणजी करियर से शुरुआत की थी। इंडिया ए के लिए उन्होंने अपना पहला मैच इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेला था।साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में गायकवाड़ को खरीदा था लेकिन उस साल उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था।

आईपीएल 2021 में शानदार खेल दिखाया

31 जनवरी 1997 को महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे ऋतुराज को आईपीएल 2021 से पहले कोरोना हो गया था। लेकिन इन्होंने फिट होकर वापसी की और आईपीएल 2021 में शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने बैंगलोर और फिर कोलकाता के खिलाफ शानदार पचासा बनाया था। उन्होंने पांच मैचों में 142 रन बनाए हैं। उनके पिता डीआरडीओ में अधिकारी हैं तो वहीं उनकी मम्मी टीचर हैं। वो एक नॉन स्पोर्टस ग्राउंड से आते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+