सीएसआईआर के वैज्ञानिकों ने तैयार की कोरोना पेपर-स्ट्रिप आधारित डिटेक्शन टेस्ट किट
नई दिल्ली। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के तुरंत टेस्ट के लिए एक नई किट विकसित में बड़ी सफलता मिली है। सीएसआईआर के इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के वैज्ञानिकों ने एक पेपर-स्ट्रिप आधारित डिटेक्शन टेस्ट किट विकसित की है जिसे 'फेलुदा' नाम दिया गया हैं। वैज्ञानिकों द्वारा विकसित यह एक पेपर-स्ट्रिप आधारित टेस्ट किट है, जिसकी मदद से कम समय में कोविड-19 के इंफेक्शन का पता लगाया जा सकता है।

यह पेपर स्ट्रिप-आधारित टेस्ट किट आईजीआईबी के वैज्ञानिक डॉ. सौविक मैती और डॉ देबज्योति चक्रवर्ती की अगुवाई वाली एक टीम ने विकसित की है। यह किट महज 30 मिनट में नये कोरोनावायरस (एसएआरएस-सीओवी-2) के वायरल आरएनए का पता लगा सकती है। टीम के प्रमुख देवज्योति चक्रवर्ती कहते हैं, "यह गर्भावस्था परीक्षण किट के जैसी हैं। इस फेलुदा में टेस्ट की सटीकता पर कोई संदेश नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications