उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017: भाजपा की बन सकती है सरकार, बतौर मुख्यमंत्री हरीश रावत पहली पसंद
सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि कुमाउं में कांग्रेस आगे तो गढ़वाल और मैदानी हिस्सों में बीजेपी को बढ़त मिल रही है। सर्वे के मुताबिक गढ़वाल की 25 सीटों में बीजेपी आगे दिख रही है।
नई दिल्ली। उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान में अब चंद ही दिन बचे हैं। इसी के मद्देनजर आपिनियन पोल भी अब तेजी से आ रहे हैं। ABP न्यूज और CSDS की ओर से किए गए संयुक्त सर्वे में कुछ बाते सामने आई हैं जिससे साफ हो रहा है कि उत्तराखंड में इस बार भारतीय जनता पार्टी के सरकार बन सकती है। वहीं सर्वे में हरीश रावत अभी भी बतौर मुख्यमंत्री पहली पसंद बने हुए हैं। यह सर्वे 15 जनवरी से 20 जनवरी के बीच वोटरों की राय लेकर की गई है। इसमें 20 विधानसभा क्षेत्रों के 98 पोलिंग बूथ के एक हजार 845 वोटरों को शामिल किया गया।

ABP न्यूज और CSDS की ओर से किए गए संयुक्त सर्वे में सामने आया है कि बीजेपी को 32-40 सीटें मिल सकती हैं और BJP सरकार बना सकती है। वहीं कांग्रेस को 24 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है। वोट प्रतिशत की बात करें तो 39% के साथ सबसे ज्यादा वोट-शेयर बीजेपी को मिलता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस को 36 फीसदी वोट शेयर और बसपा को 6 फीसदी वोट शेयर मिलने के अनुमान हैं। पढ़े- UP विधानसभा चुनाव 2017 के लिए सर्वे: बहुमत के आकड़े से दूर, सपा-कांग्रेस का गठबंधन सबसे बड़ी पार्टी
वहीं सर्वे में जब ये जानने की कोशिश की गई कि हरीश रावत और बीसी खंडूरी में से लोग किसे बतौर सीएम देखना चाहते हैं तो 31 प्रतिशत लोगों ने हरीश रावत को चुना। वहीं 14 प्रतिशत लोगों ने बीसी खंडूरी के साथ हैं। सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि कुमाउं में कांग्रेस आगे तो गढ़वाल और मैदानी हिस्सों में बीजेपी को बढ़त मिल रही है। सर्वे के मुताबिक गढ़वाल की 25 सीटों में बीजेपी आगे दिख रही है। यहां बीजेपी को 47 प्रतिशत तो कांग्रेस को महज 34 प्रतिशत समर्थन मिलता दिख रहा है।
बीएसपी पर एक प्रतिशत तो अन्य पर 18 प्रतिशत लोग भरोसा जता रहे हैं। कुमांऊ की 22 सीटों की बात करें तो सर्वे के मुताबिक कांग्रेस बीजेपी पर भारी दिख रही है। कांग्रेस को यहां 43 प्रतिशत तो बीजेपी को 34 प्रतिशत समर्थन मिल सकता है। बीएसपी को 7 तो अन्य को 16 प्रतिशत समर्थन मिल रही है। सर्वे के मुताबिक मैदानी इलाके की 23 सीटों में फिर बीजेपी आगे दिख रही है। यहां पर बीजेपी को 39 प्रतिशत तो कांग्रेस को 33 प्रतिशत समर्थन मिलने की संभावना जताई जा रही है। बीएसपी पर 7 प्रतिशत तो अन्य पर 21 प्रतिशत लोग भरोसा जता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications