अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम हुए कम, आज कहां-कहां बदली कीमतें?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार सुबह 6 बजे के आसपास WTI क्रूड 87.84 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा था, जबकि ब्रेंट क्रूड गिरकर 90.83 डॉलर प्रति बैरल पर बिकने लगा। इस बीच देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में बदलाव किया जाता है। जून 2017 से पहले हर 15 दिन में कीमतों में संशोधन किया जाता था।
आज ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। हालांकि महाराष्ट्र में पेट्रोल 18 पैसे और उत्तर प्रदेश में 21 पैसे महंगा हो गया है। दोनों राज्यों में डीजल भी क्रमश: 16 और 21 पैसे महंगा बिक रहा। वहीं हिमाचल प्रदेश के लोगों को मामूली राहत मिली, क्योंकि पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 26 पैसे सस्ता हो गया।

आपको बता दें कि भारत में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित करती हैं। ये दैनिक आधार पर किया जाता है और दरें दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमत के अनुसार निर्धारित की जाती हैं।
विभिन्न राज्यों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग क्यों हैं?
प्रत्येक दिन के लिए तेल दरें, चाहे नई हों या अपरिवर्तित, उस दिन सुबह 6 बजे घोषित की जाती हैं। हालांकि, ये अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं। ये वैट, माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय टैक्स आदि जैसे मानदंडों के कारण है।
किस शहर में कितनी है कीमत?
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| बेंगलुरु | Rs 101.94 | Rs 87.89 |
| चंडीगढ़ | Rs 96.20 | Rs 84.26 |
| चेन्नई | Rs 102.86 | Rs 94.46 |
| गुरुग्राम | Rs 96.84 | Rs 89.72 |
| कोलकाता | Rs 106.03 | Rs 92.76 |
| लखनऊ | Rs 96.57 | Rs 89.76 |
| मुंबई | Rs 106.31 | Rs 94.27 |
| नई दिल्ली | Rs 96.72 | Rs 89.62 |
| नोएडा | Rs 96.79 | Rs 89.96 |












Click it and Unblock the Notifications