ममता खेलेंगी मोदी से होली गुफ्तुगू से पहले
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) लंबे समय तक प्रधानमंत्री मोदी से लगभग अकारण या कहें कि अज्ञात कारणों से खफा ममता बैनर्जी विश्व महिला दिवस वाले दिन यानी 8 मार्च को मिलेंगी। दोनों के बीच बातचीत शुरू होगी तो फिर दूर तक जाएगी।

सांकेतिक होली
चूंकि 8 मार्च से दो दिन पहले ही होली का त्यौहार निकला होगा तो माना जा रहा है कि ममता अपने साथ गुलाल लेकर आएंगी मोदी को लगाने के लिए। कम से कम वह उनके साथ सांकेतिक होली तो खेलेंगी। उसके बाद गंभीर चर्चा का दौर चालू होगा।
सारदा घोटाला
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ममता बैनर्जी को लगता है कि सारदा घोटाले में उनके कई करीबियों को फंसाने में मौजूदा केन्द्र सरकार का रोल रहा है। हालांकि इस आरोप में कोई दम नजर नहीं आता। इसी के कारण ममता बैनर्जी मोदी की तरफ से बुलाए गई कई बैठकों से दूर रहीं। वह नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंची।
बहरहाल, मोदी-ममता बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल के चौतरफा विकास के लिए केन्द्रीय मदद के साथ-साथ अन्य मसले भी डिस्कस हो जाएंगे। जानकारों का दावा है कि इस मुलाकात के बाद ममता की मोदी से नाराजगी दूर हो जाएगी। मोदी भी ममता से मुलाकात करना चाहते हैं ताकि संसद में पड़े बहुत से बिल पारित हो सकें।
दिल्ली प्रवास
ममता बैनर्जी इस बार तीन दिनों के लिए राजधानी में रहेंगी। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वे दिनों तक कभी दिल्ली में नहीं रहीं। जानकार कह रहे हैं कि मोदी की कोशिश रहेगी कि उनकी सभी मांगों को मान लिया जाए। मोदी तो ममता बैनर्जी से मधुर संबंध बनाने के पक्ष में रहे हैं।
इसलिए उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली को कोलकाता में हुए इनवेस्टर समिट में भी भेजा था। बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव के समय ममता बैनर्जी पर कभी नरेन्द्र मोदी ने तीखा हल्ला नहीं बोला था।












Click it and Unblock the Notifications