पुणे: सीआरपीएफ जवान का पुलिस पर बदसलूकी का आरोप
पुणे। पुणे में एक सीआरपीएफ जवान ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने जवान के ही तोड़फोड़ करने की बात कही है। मामला बारामती थाने का है। सीआरपीएफ के जवान का कहना है कि वो तीन लोगों के साथ बाइक पर जा रहा था तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया, जिसके बाद उसके साथ बदतमीजी की गई।

बारामती पुलिस का कहना है कि सीआरपीएफ जवान के साथ किसी भी तरह की बदसलूकी के आरोप निराधार हैं। सीआरपीएफ जवान की बाइक को रोके जाने पर उसने ही बदतमीजी की और पुलिस की प्रोपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया। बारामती पुलिस का कहना है कि सभी कुछ सीसीटीवी कैमरा में कैद है और वीडियो फुटेज से सब सच सामने आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications