झारखंड के डाल्टनगंज में भी नक्सली हमला, CRPF के तीन जवान घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हो चुके हैं जबकि झारखंड के डाल्टनगंज में हुए हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हैं।

रांची। छत्तीसगढ़ के सुकमा के बाद झारखंड में नक्सलियों ने सीआरपीएफ की टुकड़ी पर हमला बोला। झारखंड के डाल्टनगंज इलाके में हुए हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है।

झारखंड के डाल्टनगंज में भी नक्सली हमला, CRPF के तीन जवान घायल

छत्तीसगढ़ में 26 जवान शहीद
इसके पहले छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हुए हैं। जबकि कई घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है। सीआरपीएफ के 150 जवानों पर 300 से ज्यादा नक्सलियों ने हमला बोला था। READ ALSO: बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में CRPF के 26 जवान शहीद

हमले में घायल सीआरपीएफ जवान शेर बहादुर ने बताया कि नक्सलियों ने अचानक हमला बोला। हमले में कुछ नक्सली भी मारे गए हैं।

घायल जवानों से मिले रमन सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नही जाएगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी तत्काल आपात बैठक बुलाई। उन्होंने अस्पताल जाकर घायल जवानों से मुलाकात भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+