बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में CRPF के 25 जवान शहीद

घायल जवानों को हेलिकॉप्‍टर से रायपुर भेजा गया है जहां तीन जवानों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।इस हमले के बाद छत्‍तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने आपतकालीन बैठक बुलाई है।

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में नक्‍सली हमले में CRPF के 25 जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले में 6 जवानों के गंभीर रूप से जख्‍मी होने की भी खबर है। जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक नक्‍सलियों और CRPF जवानों के बीच सुकमा के चिंतागुफा इलाके में मुठभेड़ हुई जिसमें 25 जवान शहीद हो गए। घायल जवानों को हेलिकॉप्‍टर से रायपुर भेजा गया है जहां तीन जवानों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस हमले के बाद छत्‍तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने आपातकालीन बैठक बुलाई है।

घात लगाकर किया हमला

घात लगाकर किया हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, चिंतागुफा के पास बुर्कापाल में नक्सलियों उने रोड ओपनिंग पार्टी पर घात लगाकर हमला किया। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन रोड ओपनिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।

काफी देर तक चलती रही फायरिंग

काफी देर तक चलती रही फायरिंग

जवानों ने भी फायरिंग कर नक्सलियों को जवाब दिया। लंबे समय तक दोनों ओर से फायरिंग चलती रही। इस दौरान कई जवान गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायल जवानों को सुकमा लाकर हेलीकॉप्टर से जगदलपुर रवाना करने की तैयारी है।

बटालियन में थे 90 जवान, नक्‍सलियों ने लूट लिए असलहा

बटालियन में थे 90 जवान, नक्‍सलियों ने लूट लिए असलहा

बुरकापाल में सड़क का काम लंबे अरसे से बंद था, लेकिन सीआरपीएफ की सिक्युरिटी में इसका काम फिर शुरू हुआ। सोमवार को सीआरपीएफ के जवान (90 जवानों की टुकड़ी) जब खाना खा रहे थे, उस वक्त नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक नक्‍सलियों ने जवानों के हथियार भी लूट लिए हैं।

नक्‍सलियों का गढ़ बन चुका है सुकमा

नक्‍सलियों का गढ़ बन चुका है सुकमा

सुकमा नक्सलियों का गढ़ है और यहां नक्सलियों की सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमले की कई वारदातें हुई है जिसमें कई जवानों को शहीद होना पड़ा है।

मार्च में हुए थे 12 जवान शहीद

मार्च में हुए थे 12 जवान शहीद

इसी साल 11 मार्च को नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षा बलों पर हमला किया था जिसमें सेना के 12 जवान शहीद हो गए थे। इसके पहले 10 मार्च को नक्सलियों ने सुकमा में मुखबिर होने के संदेह में एक सरपंच की हत्या कर दी थी।

बर्बाद नहीं जाएगी शहादत

सुकमा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर पीएम मोदी ने गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। पीएम ने कहा है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+