Jyoti Malhotra Spy: ज्योति की बांग्लादेश यात्रा रडार पर, तख्तापलट से पहले दानिश ने भेजा था ढाका?
Jyoti Malhotra Spy: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और आईएसआई हैंडलर्स से संपर्क रखने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। हरियाणा पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। ज्योति (Jyoti Malhotra Spy) की बांग्लादेश यात्रा की भी कुछ चौंकाने वाली डिटेल्स सामने आई हैं। बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में तख्तापलट हुआ था। इससे ठीक पहले ज्योति ने ढाका की यात्रा की थी। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि ज्योति किसके कहने पर बांग्लादेश गई थी। उसने फरवरी में ढाका की यात्रा की थी और इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों से भी मुलाकात की थी। जांच एजेंसी इस बात का पता कर रही हैं कि उसने यह यात्रा दानिश के कहने पर की थी और क्या उसे ISI हैंडलर्स की ओर से मदद मिली थी?
Jyoti Malhotra Spy के बांग्लादेश दौरे का सच
ज्योति मल्होत्रा ने साल 2024 की फरवरी में ढाका की यात्रा की थी। इस दौरान उसने यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के साथ वक्त बिताया था। बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार का तख्ता पलटने में ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात के संकेत मिलने का दावा किया जाता रहा है कि उस तख्तापलट में बैकहैंड से पाकिस्तान की भी भूमिका थी।

यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या राहुल गांधी से भी मिली थी 'पाकिस्तानी जासूस' ज्योति मल्होत्रा? वायरल तस्वीर पर हो रहा विवाद
जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि ज्योति की ढाका यात्रा का इस्तेमाल क्या दानिश (पाकिस्तानी जासूस और भारत में उच्चायोग अधिकारी बनकर रहने वाला) और आईएसआई ने अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए क्या था? इस यात्रा के पीछे आईएसआई का हाथ था? जैसे सवालों के जवाब ढूंढ़ रही है।
ज्योति मल्होत्रा के दौरे की टाइमिंग ने खींचा जांच एजेंसियों का ध्यान
ज्योति मल्होत्रा ने बांग्लादेश का दौरा जिस समय किया है उसे लेकर जांच एजेंसियों का शक गहराया है। आम तौर पर भारतीय ट्रैवलर्स दुर्गा पूजा के समय बांग्लादेश का दौरा करते हैं। बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में आज भी हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं और उस दौरान उत्सव की धूम रहती है। ज्योति ने फरवरी में उस समय दौरा किया था जब बांग्लादेश की राजनीति और खास तौर पर ढाका में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन हो रहा था। ऐसे समय में यात्रा करने और छात्रों से मुलाकात की वजह से उसकी मंशा पर शक गहरा हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra Spy: ISI जासूस दानिश के कहने पर ज्योति मल्होत्रा ने की थी मुंबई की 6 बार यात्रा?












Click it and Unblock the Notifications