जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, CRPF जवान घायल

बडगाम। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मध्य कश्मीर के चरार-ए-शरीफ के नवाद इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, CRPF जवान घायल

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबल जब इलाके की तलाशी ले रहे थे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आतंकी रिहायशी इलाके में छिपे हुए हैं इसलिए ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। अतिरिक्त टीमों को इलाके में लगा दिया गया है। साथ ही बाहर जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है ताकि आतंकी मौके से भाग ना सकें।

पुलिस के अधिकरियों का कहना है कि दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें मार गिराने के लिए ऑपरेश जारी है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि रिहायशी इलाका होने के कारण ऑपरेशन में मुश्किल आ रही है। लोगों को घरों के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी किसी हमले की फिराक में इस इलाके में आए हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+