MP में CRPF, बिहार के औरंगाबाद में कोबरा बटालियन की कार्रवाई, विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमों ने मध्य प्रदेश और बिहार में ऑपरेशन चलाकर आपत्तिजनक सामान बरामद किए। CRPF Madanpur Bihar Madhya Pradesh Explosive IED Recovered
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमों ने मध्य प्रदेश और बिहार में विभिन्न अभियानों में डेटोनेटर, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और अन्य सामान बरामद किया है। आशंका है कि इसका इनका इस्तेमाल संभावित रूप से आईईडी बनाने में किया जाने वाला है।

औरंगाबाद में कोबरा बटालियन की कार्रवाई
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक बिहार में सीआरपीएफ के अलावा 205 कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन (CoBRA) के सैनिकों ने मदनपुर थआना क्षेत्र के लाडुइया पहाड़ पर तलाशी ली। बिहार के औरंगाबाद जिले के तहत इस इलाके में ऑपरेशन के दौरान 13 डेटोनेटर, 4 कैन IED और 600 मीटर कॉर्डेक्स तार बरामद किए।

मध्य प्रदेश के बालाघाट में भी कार्रवाई
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कहा, बिहार में तलाशी के अलावा एक अन्य ऑपरेशन में, सीआरपीएफ 148वीं बटालियन और मध्य प्रदेश पुलिस के जवानों ने मध्य प्रदेश के भुरसटोला, गढ़ी थाना क्षेत्र, बालाघाट के वन क्षेत्र में अभियान चलाया। यहां से 3 डेटोनेटर, 5 किलोग्राम यूरिया, 375 ग्राम जिलेटिन, 1 स्टील कंटेनर, तार और बैटरी समेत इलेक्ट्रिक कार बरामद हुए।












Click it and Unblock the Notifications