गांधी परिवार की सिक्योरिटी में तैनात 600 CRPF के कमांडो, SPG से मांगी बुलेटप्रूफ गाड़ियां
नई दिल्ली। हाल ही में गांधी परिवार की सुरक्षा में तैनात किए गए एसपीजी सुरक्षा को हटाने का निर्देश दिया गया, जिसे लेकर सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। केंद्र सरकार के फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया। वहीं केंद्र सरकार के फैसले के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में तैनात SPG को हटाकर उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई। लेकिन सीआरपीएफ सूत्रों की मानें तो गांधी परिवार को जेड प्लस सुरक्षा में अब भी एसपीजी के बराबर सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की गई है।

गांधी परिवार के तीनों सदस्यों की सुरक्षा में सीआरपीएफ के 600 कमांडो
गांधी परिवार के तीन सदस्यों सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में सीआरपीएफ की विशेष वीआईपी सुरक्षा करने वाली टीम की 6 कंपनियां तैनात की गई है। 6 कंपनियों में कुल 600 कंमाडो है, जो गांधी परिवार की सुरक्षा करते हैं। यही नहीं जेड प्लस सिक्योरिटी के तहत गांधी परिवार के हर सदस्य के साथ सीआरपीएफ के दो सो कंमाडोज होते हैं, जबकि उनके घर के बाहर की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के जवानों के हाथों में होती है।

मांगी बुलेट प्रूफ गाड़ियां
सीआरपीएफ ने गांधी परिवार की सुरक्षा के लिए SPG से बुलेटप्रूफ गाड़ियों की मांग की है। सीआरपीएफ ने मांग के बाद अब सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वको जो एसपीजी की तरफ से जो बुलेट प्रूफ गाड़ियां मिली हुई थीं, वह गाड़ियां उनके साथ ही रगेंदी। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्तमान में सीआरपीएफ के पास वीआईपी सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ गाड़ियां नहीं हैं, इसलिए सीआरपीएफ ने सुरक्षा के लिए सरकार को चिट्ठी लिखकर बुलेटप्रूफ गाड़ियां फिलहाल गांधी परिवार के तीनों सदस्यों के पास रहने देने को कहा है।

गांधी परिवार को जेड प्लस सुरक्षा
गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के सीआरपीएफ की एक विशेष वीवीआईपी सुरक्षा इकाई उनकी सुरक्षा में तैनात किया है। उन्हें एडवांस सिक्योरिटी लायजन का प्रावधान दिया गया है। आपको बता दें कि गांधी परिवार को 28 साल पहले एसपीजी सुरक्षा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications