चेतन चीता की पत्नी ने फारुख अब्दुल्ला से पूछा, पत्थरबाज राष्ट्रवादी तो फिर राष्ट्रविरोधी कौन?
सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन कुमार चीता की पत्नी उमा सिंह ने फारुख अब्दुल्ला से किया सवाल अगर पत्थर फेंकने वाले राष्ट्रवादी तो फिर उन्हें बताना होगा कि राष्ट्रविरोधी कौन हैं?
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला के बुधवार को दिए गए बयान पर अब सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन कुमार चीता की पत्नी उमा सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उमा ने फारुख से कहा है कि उन्हें यह बात बतानी होगी कि अगर पत्थर फेंकने वाले राष्ट्रवादी हैं तो फिर राष्ट्रविरोधी कौन लोग हैं?

पत्थरबाज सबसे बड़ी मुसीबत
उमा से गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अगर फारुख अब्दुल्ला को लगता है कि पत्थर फेंकने वाले राष्ट्रवादी हैं तो फिर हमें यह तय करना होगा कि राष्ट्रविरोधी लोग कौन हैं?' उमा ने आगे कहा कि कश्मीर में पत्थरबाज कश्मीर की सुरक्षा में लगे सुरक्षाबलों के रास्ते में सबसे बड़ा बाधा बन गए हैं। उमा सिंह के पति सीआरपीएफ कमांडेंट करीब दो माह कोमा में रहने के बाद बुधवार को पहली बार सबके सामने आए हैं। वह 14 फरवरी को कश्मीर के बांदीपोर के हाजिन इलाके में हुए एनकाउंटर में घायल हो गए थे और उन्हें नौ गोलियां लगी थीं। जिस समय हाजिन में एनकाउंटर हो रहा था स्थानीय लोगों की ओर से सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके जा रहे थे। इस एनकाउंटर में इंडियन आर्मी के तीन जवान शहीद हो गए थे। पत्थरबाजी इतनी ज्यादा थी कि बुरी तरह से घायल चेतन चीता को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के अस्पताल लाना पड़ा था।
क्या कहा था अब्दुल्ला ने
गुरुवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों का बचाव किया था। उन्होंने यह कहते हुए घाटी में पथराव करने वाले युवाओं का बचाव किया कि वो देश के लिए लड़ रहे हैं और कश्मीर के लोगों की इच्छा के अनुरूप कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए लड़ रहे हैं। उनके इस बयान की सत्तारूढ़ पीडीपी और बीजेपी ने कड़ी निंदा की है। अब्दुल्ला ने कहा कि पथराव करने वाले युवा अपनी जान पर्यटन के लिए नहीं दे रहे हैं। अब्दुल्ला ने यह बात उस समय कही जब वह श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनावों में प्रचार के लिए एक रैली को संबोधित कर रहे थे। वह यहां से नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं जिस पर नौ अप्रैल को वोटिंग होनी है। यह बात उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कही जो उन्होंने दो अप्रैल को सुरंग के उद्घाटन के दौरान दिया था। पीएम मोदी ने तब कहा था कि कश्मीर के युवाओं को पर्यटन और आतंकवाद के बीच चयन करने की जरूरत है।
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications