करोड़पति बंदर: दंपत्ति ने बंदर के नाम की अपनी करोड़ों की जायदात

नयी दिल्ली। इंसान और जानवरों के बीच का प्रेम कोई नई बात नहीं है। लोग अपने घरों में कुत्ते-बिल्ली और बंदर जैसे पालतू जानवर रखते है, लेकिन कोई इन पालतू जानवरों के नाम अपनी पूरी की पूती संपत्ति कर दे तो फिर चौंकने वाली बात है।

monkey

जी हां उत्तर प्रदेश के रायबरेली में निसंतान दंपत्ति ने अपनी करोड़ों की संपत्ति अपने पालतू बंदर के नाम कर दी है। साबिस्ता ब्रजेश नाम की एक सभासद और उनके पति अपनी सारी चल-अचल संपत्ति एक ट्रस्ट के जरिए पालतू बंदर चुनमुन के नाम कर दी है। ये दंपत्ति इस बंदर को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। उसकी देखभाल करते है। उसे अपने धर में रखते है और अपने बच्चे की तरह स्नेह करते है। इनका इस बंदर से प्यार इस कदर है कि इन्होंने अपने घर का नाम भी 'चुनमुन भवन' रख दिया।

साबिस्ता मुस्लिम समुदाय की है और उन्होंने साल 1998 में ब्रजेश श्रीवास्तव से लव मैरिज की,लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों की कोई संतान नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने किसी इंसान के बच्चे को गोद लेने के बजाए एक बंदर को गोद दिया। 2005 से चुनमुन नाम का बंदर उनके साथ ही रहता है।

2010 में उनकी शादी भी करवाई। जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर चिंतित इन दोनों ने एक ट्रस्ट के जरिए अपनी सारी संपत्ति बंदर के नाम कर दी। निसंतान दंपत्ति ने अपनी करोड़ों की संपत्ति ट्रस्ट के नाम करने वाले हैं। चुनमुन ट्रस्ट मुख्य रूप से बंदरों के बेहतरी के लिए काम करेगा। इस ट्रस्ट के लिए सदस्य चुनने का काम भी अंतिम दौर में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+