गोवा बीच पर दिखा मगरमच्छ, पीछे पड़ गये कुत्ते
गोवा। अगर आप छुटिट्यों में गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार फिर से सोच लीजिए, क्योंकि गोवा बीच पर जिस तरह से मगरमच्छ को टहलते हुए देखा गया है उससे लोगों में भय का माहौल है।
यह मगरमच्छ पणजी से 30 किलोमीटर दूर मोरजिम बीच के पास देखा गया है। इसकी तस्वीर यहां के ही एक स्थानीय सख्श ने दी है। लेकिन जिस तरह से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है उसने पर्यटकों के बीच डर पैदा कर दिया है।
बीच पर देखे गये इस तस्वीर की यहां के वन विभाग ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह मगरमच्छ समुंदर से नहीं आया है बल्कि मुमकिन है कि यह चौपरा नदीं से आया हो। इस मगरमच्छ की तस्वीर नीलेश बगकर ने अपने कैमरे में कैद की थी। वहीं तस्वीर खींचने वाले नीलेश ने बताया कि जब इस मगरमच्छ को समुंद्र के किनारे देखा तो कुत्ते उसके पीछे पड़ गये।
अजब गजब: मेक्सिको में महापौर ने की मगरमच्छ से शादी, देखें Video













Click it and Unblock the Notifications