हरिद्वार में घर में घुसा मगरमच्छ, कुत्ते पर किया हमला

आधी रात तो जब नरेन्द्र की नींद खुली तो उसकी हालत खराब हो गई। उसकी चारपाई के पास एक विशालकाय मगरमच्छ था।

हरिद्वारा। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक घर में विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। हरिद्वार के अलावलपुर गांव में एक मगरमच्छ घर में घुस गया। गांव में रहने वाले नरेंद्र के घर में आधी रात के एक मगरमच्छ घुस आया।

 Crocodile entered into a house in Uttarakhand's Haridwar, attacked a dog

आधी रात तो जब नरेन्द्र की नींद खुली तो उसकी हालत खराब हो गई। उसकी चारपाई के पास एक विशालकाय मगरमच्छ था। उसे देख वो चिल्लाने लगा और अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग खड़ा हुआ। नरेन्द्र की आवाज सुनकर गांववाले उठ गए। मौके पर पहुंचें ग्रामीणों ने डंडों से मगरमच्छ को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भागने के बजाए उनपर ही हमला करने लगा।

मगरमच्छ ने नरेन्द्र के पालतू कत्ते को बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद फौरन वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। वन अधिकारियों ने मामले में लापरवाही दिखाई और पूरी रात वहां कोई भी वन विभाग का अधिकारी नहीं पहुंचा। 10 घंटे बाद वहां अधिकारी पहुंचें। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़कर पानी में छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+