तरुण विजय के ट्विटर से पीएम मोदी पर हमला, ट्विटर संभालने वाले को नौकरी से हटाया
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद तरुण विजय अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए हैं।
नई

'अपने घमंड को दूर करो'
दरअसल, पूर्व भाजपा सांसद तरुण विजय के ट्विटर हैंडल से 4 सितंबर की रात 11 बजे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया गया, 'हैलो, तुम इसलिए वहां पर नहीं हो क्योंकि तुम लोकप्रिय हो। तुम वहां इसलिए हो, क्योंकि तुम्हारे पीछे यह व्यक्ति है। अपने घमंड को दूर करो, हे भगवान, तुम्हें ऐसा लगता है कि तुम लोकप्रिय हो।'

कैलाश गए राहुल गांधी का बचाव
इसके बाद तरुण विजय के ट्विटर हैंडल से अगला ट्वीट करते हुए लिखा गया, 'अगर कोई व्यक्ति, चाहे वह किसी भी धर्म में विश्वास रखता हो, अगर सनातन धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म या किसी भी धर्म से संबंधित तीर्थ स्थल पर जाता है तो क्या हमें उसका मजाक बनाना चाहिए। जो लोग राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा का मजाक उड़ा रहे हैं, ऐसा एक हिंदू को नहीं करना चाहिए। यह जो भी हैं, राहुल और शिव के बीच में है, शिव से बड़ा कुछ भी नहीं है। ओम नम: शिवाय।'

ट्विटर अकाउंट संभालने वाले को हटाया
इन दोनों ट्वीट को लेकर तरुण विजय विवादों में घिर गए। हालांकि बाद में इन दोनों ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। तरुण विजय ने इस मामले पर सफाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मैं अभी मॉर्निंग वॉक पर हूं, जो व्यक्ति मेरा ट्विटर अकाउंट संभालता था, मैंने उसे हटा दिया है।' गौरतलब है कि आरएसएस के अखबार पाञ्चजन्य के संपादक रह चुके तरुण विजय 2010 से 2016 तक भाजपा के राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications