कौन हैं कीर्ति कुल्हारी, जो बलूचिस्तान की 'जन्नत' के बाद अब 'अनु चंद्रा' के किरदार में छाईं

कौन हैं अनु चंद्रा का किरदार निभाने वालीं कीर्ति कुल्हारी और क्या है क्रिमिनल जस्टिस-2 की कहानी

नई दिल्ली। Criminal Justice 2 web series. वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' पार्ट-1 के बाद डिज्नी हॉटस्टार पर इस वेब सीरीज का दूसरा पार्ट गुरुवार को रिलीज हो गया। आठ एपिसोड की सीरीज क्रिमिनल जस्टिस-2 में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी वकील माधव मिश्रा की भूमिका निभा रहे हैं। क्रिमिनल जस्टिस के पहले भाग को दर्शकों के बीच बेहद पसंद किया था और पंकज त्रिपाठी ने अपने रोल से काफी सुर्खियां बटोरीं थी। सीरीज के नए भाग में इस बार मुख्य भू्मिका में अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी हैं, जिन्होंने अनु चंद्रा का किरदार निभाया है। अनु चंद्रा के ऊपर अपने पति की हत्या का आरोप लगता है। आइए जानते हैं कि कौन हैं अनु चंद्रा का किरदार निभाने वालीं कीर्ति कुल्हारी और क्या है क्रिमिनल जस्टिस-2 की कहानी।

क्या है क्रिमिनल जस्टिस-2 की कहानी

क्या है क्रिमिनल जस्टिस-2 की कहानी

'क्रिमिनल जस्टिस-2' की कहानी में हैं- शहर के सबसे बड़े वकीलों में शुमार वकील बिक्रम चंद्रा (जीशू सेनगुप्ता), जिनके पास सबकुछ है। एक अच्छा करियर, शानदार घर, एक खूबसूरत पत्नी और एक बेटी। हालांकि, बिक्रम चंद्रा और उनकी पत्नी अनु चंद्रा (कीर्ति कुल्हारी) के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। सीरीज के पहले एपिसोड के आखिर में बिक्रम चंद्रा के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला होता है और इसका इल्जाम लगता है उनकी पत्नी अनु चंद्रा पर।

क्या है अनु चंद्रा के पति की मौत का सच

क्या है अनु चंद्रा के पति की मौत का सच

चूंकि बिक्रम चंद्रा की गिनती शहर के दिग्गज वकीलों में होती है, इसलिए कोई भी वकील अनु चंद्रा का केस लड़ने के लिए तैयार नहीं होता। अदालत में अनु चंद्रा की खामोशी भी एक रहस्य पैदा करता है। इसके बाद एंट्री होती है वकील माधव मिश्रा (पंकज त्रिपाठी) की, जो अनु चंद्रा का केस लड़ते हैं। कहानी आगे बढ़ती है और सस्पेंस की परद-दर-परत के बात आखिरकार सच सामने आता है।

कौन हैं कीर्ति कुल्हारी

कौन हैं कीर्ति कुल्हारी

कीर्ति कुल्हारी एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि कीर्ति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2002 में आई ओडिया फिल्म धारिणी से की थी। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म थी खिचड़ी और इसके बाद उन्होंने फिल्म शैतान, इंदु सरकार, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, ब्लैकमेल, पिंक और मिशन मंगल में काम किया। कीर्ति का परिवार मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनू जिले का रहने वाला है। साल 2016 में कीर्ति ने अभिनेता साहिल सहगल के साथ शादी की।

बॉर्ड ऑफ ब्लड में निभाया जन्नत का किरदार

बॉर्ड ऑफ ब्लड में निभाया जन्नत का किरदार

थियेटर की दुनिया से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली कीर्ति कुल्हारी ने क्रिमिनल जस्टिस-2 के अलावा वेब सीरीज बॉर्ड ऑफ ब्लड में अभिनेता इमरान हाशमी के साथ काम किया है। इस सीरीज में कीर्ति ने जन्नत का किरदार निभाया था, जो बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद कराने की लड़ाई लड़ती हैं। इसके बाद कीर्ति ने वेब सीरीज 'फोर मोरे शॉट्स प्लीज' में भी अंजना मेनन की भूमिका निभाई।

इंस्टाग्राम पर शेयर कीं स्वर्ण मंदिर की तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर शेयर कीं स्वर्ण मंदिर की तस्वीरें

कीर्ति कुल्हारी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कीर्ति अर्मतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंची थी और अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। तस्वीरों के साथ कीर्ति ने एक मैसेज भी लिखा- 'वाहेगुरू सबनु बाल बक्शण, ते साब तें महर रखीं... सभी के लिए इस प्रार्थना के साथ मेरा साल 2020 खत्म और आपने जो सबकुछ दिया, उसके लिए आभार... आप सभी को नए साल 2021 की बहुत सारी शुभकामनाएं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+