देखिए फिल्मी स्टाइल में हवलदार को मारपीट कर लॉकअप से कैसे फरार हुए कैदी, वीडियो
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सरकारी अस्पताल में हवलदार से मारपीट कर फिल्मी स्टाइल में दो कैदी फरार हो गए जिसमें से एक कैदी को आम लोगों की मदद से पकड़ लिया गया और अन्य 1 कैदी फरार हो गया। औरंगाबाद के सरकारी अस्पताल घाटी के वार्ड क्रमांक 10 जो के कैदियों के लिए है, इस वार्ड में दो कैदियों,सोनू दिलीप वाघमारे और अक्षय श्याम आठवले को रखा गया था। यह दोनों ही ट्रीटमेंट के लिए लाए गए थे।

वार्ड नंबर 10 में तैनात पुलिस हवलदार योगेश जोशी से आरोपियों ने पीने के लिए पानी मंगवाया। जैसे ही जोशी पीने के पानी की बोतल देने के लिए लॉकअप खोला वैसे ही आरोपियों ने हवलदार जोशी से मारपीट की और जोशी को लॉकअप में डालकर वार्ड से फरार हो गए। इसके बाद अस्पताल परिसर में मौजूद एंबुलेंस चालकों ने 2 में से 1 कैदी को पकड़ कर वापस लॉकअप में लाया गया।

बाद में आरोपियों के खिलाफ बेगमपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर एक आरोपी को वापस हर्सूल जेल भेज दिया गया और फरार कैदी की तफ्तीश बेगमपुरा पुलिस कर रही है। आपको बता दें कि यह दोनों आरोपी सोनू दिलीप वाघमारे पिछले 23 दिन से सरकारी अस्पताल के वार्ड नंबर 10 जो कि कैदियों के लिए है, इसमें भर्ती था। पिछले 2 महीने से हर्सूल जेल में है। इस पर डकैती डालने का मामला दर्ज है । 392 और 302 का भी मामला इस पर दर्ज है।
दूसरा कैदी अक्षय श्याम आठवले है जो कि बीड जिले का आरोपी है। इस पर मकोका के तहत मामला दर्ज है। यह सरकारी अस्पताल वार्ड 10 में पिछले 5 दिन से एडमिट था और यह हर्सूल जेल में पिछले 1 महीने से अपनी सजा काट रहा था।












Click it and Unblock the Notifications