वायरल वीडियो देखकर लोगों ने पूछा क्रिकेटर युवराज सिंह से सवाल-क्या हेजल कीच हैं गर्भवती?
नई दिल्ली। देश के मशहूर खिलाड़ी युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह है दोनों की वायरल तस्वीरें और वीडियो, जिसके कारण वो दोनों हॉट टॉपिक बन गए हैं। मालूम हो कि सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बॉडीगार्ड' में छोटा सा लेकिन अहम किरदार निभाने वाली हेजल कीच ने 28 फरवरी को अपने जीवन के 34 साल पूरे किए हैं। उनके लविंग पति और क्रिकेटर युवराज सिंह ने उनके लिए स्पेशल बर्थडे सेलिब्रेशन रखा था, जिसका वीडियो उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

लोगों ने पूछा-क्या सच में हैजल प्रेग्नेंट हैं?
वीडियो को देखकर लगता है कि ये सेलिब्रेशन बहुत प्राइवेट था लेकिन इनमें हेजल पहले की तुलना में थोड़ी भारी-भरकम नजर आईं, जिससे लोगों को लगा कि हेजल गर्भवती हैं और इसी वजह से वो सोशल मीडिया पर युवी-हेजल से सवाल कर रहे हैं कि क्या सच में हैजल प्रेग्नेंट हैं? , लोग सीधे तौर पर युवराज से भी सवाल पूछ रहे हैं कि क्या जूनियर युवी आने वाला है, क्या युवराज पापा बनने वाले हैं? इस तरह के सवालों से पूरा सोशल मीडिया पटा हुआ है।

ब्लू कलर की फ्लोरल ड्रेस में हेजल
मालूम हो कि य़ुवी के शेयर किए गए वीडियो में हेजल हमेशा की तरह काफी सुंदर दिख रही हैं और ब्लू कलर की फ्लोरल ड्रेस में हैं। वो केक काटते वक्त भी अपनी सीट से उठती नहीं हैं। वो चेयर पर बैठी हुई हैं और उनके पीछे युवराज खड़े हैं, जो कि उनके साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।
कपल अब मम्मी-डैडी बनने जा रहा है?
और बैकग्राउंड से उनके दोस्तों या रिश्तेदारों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जो कि 'हैप्पी बर्थडे हेजल' चिल्ला रहे हैं। हेजल कैंडल्स बुझाने के लिए भी खड़ी नहीं होती हैं, इसी वजह से लोगों को शक हुआ है कि ये कपल अब मम्मी-डैडी बनने जा रहा है। आपको बता दें कि युवराज और हेजल ने साल 2016 में शादी की थी।
यहां देखें: युवराज सिंह का शेयर किया गया Video

पहले भी उड़ी थी अफवाह
फिलहाल प्रेग्नेंसी को लेकर युवी-हेजल की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। मालूम हो कि इससे पहले भी हेजल की एक तस्वीर को फोटोग्राफरों ने गलत एंगल से क्लिक कर लिया था, जिसके वायरल होने पर लोगों को लगा था कि हेजल मां बनने वाली हैं।

ये हमारा निजी फैसला होगा: हेजल
हालांकि इसका खंडन करने हुए हेजल ने कहा था कि हम जब भी मम्मी-पापा बनेंगे तो जोरदार ढंग से उसकी घोषणा करेंगे, फिलहाल ये हमारा निजी फैसला होगा, मुझे समझ नहीं आता कि लोग इस तरह से कैसे किसी के बारे में कुछ भी सोच लेते हैं । मैं जब भी मां बनूंगी, सबको जरूर बताऊंगी, फिलहाल अभी अफवाएं फैलाना बंद कर दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications