एअर इंडिया ने वियना से लौटे क्रू को 14 दिन अलग रहने के दिए निर्देश
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाई अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनजर एअर इंडिया ने 25 फरवरी को वियना-दिल्ली की फ्लाइट के सभी चालक दल के सदस्यों को 14 दिनों की अवधि के लिए घर में अलग रहने के निर्देश जारी किए हैं। दरअसल इसी विमान में सफर करने वाले एक यात्री में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वह 25 फरवरी को वियना से दिल्ली आ रहे विमान में सवार था।

एअर इंडिया के अधिकारी ने कहा कि, 25 फरवरी को वियना से दिल्ली आ रहे विमान के चालक दल के सदस्यों को 14 दिन तक अपने घर में रहना होगा। यदि इस दौरान उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करना होगा। इससे पहले स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज घोषणा की कि देश में कोरोनो वायरस के दो मामलों का पता चला है। जिनमें से एक इटली से यात्रा कर दिल्ली वापस लौटा था। जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित अन्य व्यक्ति तेलंगाना का रहने वाला है और उसने हाल ही में दुबई की यात्रा की थी।
डीजीसीए ने सोमवार को एक परिपत्र में कहा, कोरोना वायरस को भारत में फैलने से रोकने के लिए, इटली और ईरान से आने वाले सभी यात्रियों की भी सम्पूर्ण जांच करने का निर्णय किया गया है। भारतीय हवाई अड्डों पर पहले ही 10 देशों चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर, नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम और मलेशिया से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही थी।
इससे पहले बीते 9 फरवरी को डीजीसीए ने चीन जाने वाले या चीन से आने वाले विदेशियों के भारत में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। डीजीसीए ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जो 15 जनवरी 2020 को या उसके बाद चीन गए हैं उन लोगों को भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications