सीपीएम विधायक के बिगड़े बोल, महिला IAS अधिकारी को कहा 'बिना दिमाग वाली'

नई दिल्ली। केरल की सीपीएम सरकार के विधायक एस राजेंद्रन एक आईएएस अधिकारी पर टिप्पणी कर चर्चा में आ गए हैं। जानकारी है कि इडूकी जिले के पर्यटक स्थल मुन्नार में आवैध निर्माण पर सवाल उठाने वाली आईएएस अधिकारी पर विधायक ने उनपर गालियां बरसा दीं। विधायक ने कहा कि आपके साथ I A S जैसे तीन अक्षर जुड़ जाने से जरूरी नहीं की आपको सब कुछ मालूम हो। उन्होंने कहा कि जो लोग सिर्फ कलैक्टर बनने के लिए पढ़ते हैं उनके पास ही दिमाग है क्या?

क्या था मामला?

क्या था मामला?

दरअसल 2014 की सिविल सेवा परीक्षा की सेकंड रैंक होल्डर रेनू राज मुन्नार में पंचायत शॉपिंग कांप्लैक्स के अवैध कंस्ट्रक्शन को रोका तो एस राजेंद्रन इसके विरोध में उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बावजूद विधायक ने अपने द्वारा इस तरह की टिप्पणी से साफ इंकार किया है।

क्यो बोले एस राजेंद्रन?

क्यो बोले एस राजेंद्रन?

राजेंद्रन और उनके समर्थकों ने एक नोटिस सर्व करने के लिए पहुंचे रेवेन्यू अधिकारियों की टीम को रोक दिया था। इस बात की जानकारी मिलने पर रेनू राज को वहां पहुंचना पड़ा। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार इसके वायरल वीडियो में गुस्साए राजेंद्रन ने रेनू पर टिप्पणी करते हुए कहा कि- 'इनके पास दिमाग नहीं है, अगर आपके पास तीन अक्षर हैं I-A-S तो आपको लगता है कि आप सब जानती हैं। जो लोग सिर्फ कलैक्टर बनने के लिए पढ़ते हैं उनके पास ही दिमाग है क्या?'

कोर्ट को अवैध निर्माण की जानकारी देंगी रेनू

कोर्ट को अवैध निर्माण की जानकारी देंगी रेनू

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सीपीआई(एम) का कहना है कि राजेंद्रन की इस हरकत के लिए पार्टी उनसे जवाब मांगेगी। हालांकि राजेंद्रन का कहना है कि रेनू ने उनसे बुरी तरह बात की लेकिन रेनू के अनुसार वे बेहद शांत थीं और इस अवैध निर्माण के लिए वह केरल हाईकोर्ट को जानकारी देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+