Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 May: SRH vs RR, हैदराबाद-राजस्थान मैच का टॉस कौन जीता

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा नॉकआउट मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। आज हारने वाली टीम टूर्नामेंट से सीधे बाहर हो जाएगी जबकि जीतने वाली टीम को क्वालीफायर दो में खेलने का सुनहरा मौका मिलेगा।

शाम को ठीक सात बजे मैच का टॉस हुआ, जिसे जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस मैदान पर बाद में बल्लेबाजी करने का फैसला कप्तानों के लिए काफी आसान हो सकता है। हालांकि यह टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला है इसलिए नॉकआउट मैच के बड़े दबाव की वजह से रनों का पीछा करना बेहद मुश्किल साबित हो सकता है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

वैभव सूर्यवंशी के जलवे की उम्मीद

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस पूरे सीजन में अपनी बल्लेबाजी से जमकर गदर काटा है। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और आज के मैच में उनके बल्ले से रन निकलने शुरू हुए तो हैदराबाद के गेंदबाजों की खैर नहीं होगी। राजस्थान की उम्मीदें काफी हद तक उन पर टिकी होंगी। राजस्थान रॉयल्स ने रवींद्र जडेजा को वापस बुलाया है।

हैदराबाद की तिकड़ी पर नजर

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। हैदराबाद की तरफ से इस अहम मुकाबले में हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड और ईशान किशन जैसे बड़े नामों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। इनके अलावा युवा अभिषेक शर्मा भी इस समय धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं। हैदराबाद ने आज गेंदबाजी में प्रफुल हिंगे को बुलाया है।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन: राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+