तीन राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेगा लेफ्ट, कांग्रेस से बातचीत फेल

Congress-CPIM Alliance: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रण में अब लेफ्ट पार्टी भी अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही है। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस-सीपीआईएम में गठजोड़ नहीं दिखाई दे रहा है। जिसके चलते पार्टी तीनों राज्यों में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत बंद होने के बाद दोनों वाम दलों ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Congress-CPI alliance

एक रिपोर्ट के मुताबिक सीपीआईएम राजस्थान में 17, छत्तीसगढ़ में 3 और मध्य प्रदेश में 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि सीपीआई छत्तीसगढ़ में 16, राजस्थान में 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और मध्य प्रदेश में लगभग नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

राजस्थान में हाल ही में सीपीआईएम ने 17 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना में दोनों पार्टियां कांग्रेस के साथ बातचीत के अंतिम चरण में हैं। दक्षिणी राज्य (तेलंगाना-मिजोरम) में दोनों पार्टियों को दो-दो सीटें मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले सीपीआई (मार्क्सवादी) महासचिव सीताराम ने कथित तौर पर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए इंडिया ब्लॉक में पार्टियों की आम सहमति तक पहुंचने में विफलता पर अपनी नाराजगी व्यक्त की, साथ ही कहा कि इन चुनावों में गठबंधन 2024 के चुनाव की प्रक्रिया में मददगार साबित होता।

अपने बयान में येचुरी ने कहा कि "इंडिया ब्लॉक में बहुमत की राय यह है कि इस ब्लॉक का गठन 2024 के संसद चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया था। यह घोषित उद्देश्य था। हालाँकि, राज्यों में भी, हम चाहते हैं कि ऐसा हुआ होता। अधिक समन्वय होना चाहिए था और सहयोग और यह 2024 के चुनावों की प्रक्रिया में मददगार होता।"

इधर, लेफ्ट पार्टियों ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता कमल नाथ के बीच तीखी नोकझोंक के कुछ दिनों बाद आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+