'भारत के भविष्य के लिए मिलकर बीजेपी से लड़ना है', सपा-कांग्रेस की अनबन पर बोली CPI

हाल ही में समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। जिसके बाद कांग्रेस से उसकी अनबन हो गई। साथ ही INDIA गठबंधन में भी दरार पड़ गई है। इस मामले में अब सीपीआई महासचिव डी राजा का बयान सामने आया है।

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी और यहां तक कि वामपंथी दल भी INDIA गठबंधन के बैनर तले एक साथ हैं। अब अतीत को क्यों खोदना, अब हमें वर्तमान में आना होगा और हमें भविष्य की ओर देखना होगा?

CPI

उन्होंने कहा कि हम बीजेपी शासन से लड़ रहे हैं, जो पूरे देश के लिए विनाशकारी साबित हुआ है। वामपंथियों सहित सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक दलों के सामने प्राथमिक उद्देश्य बीजेपी से लड़ना और हराना है। इसी पर सहमति बनी है। देश और उसके भविष्य को बचाने के लिए साथ मिलकर लड़ना और बीजेपी को हराना ही प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच यह विवाद क्यों सामने आ रहा है, उन्हें इसे समझाने की जरूरत है।

सपा ने लगाया ये आरोप
अखिलेश यादव का आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस से सीट के बंटवारे को लेकर बात की थी। उन्होंने 6 सीट देने को कहा था, लेकिन वो अपनी बात से पीछे हट गए। इसके बाद सपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

कमलनाथ के बयान से बिगड़ी बात
वहीं दूसरी ओर जब कमलनाथ से मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने जीत का दावा किया। साथ ही ये कह दिया कि 'अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश'।

सपा भी जमकर कर रही पलटवार
वहीं सपा नेता कमलनाथ के बयान से नाराज हो गए। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए रामगोपाल यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं बोलना है, कमलनाथ छुटभैया नेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+