तमिलनाडु में बीजेपी को झटका देने की तैयारी, येचुरी बोले- डीएमके के नेतृत्व वाले मोर्चे के साथ रहेगी CPI-M
नई दिल्ली। तमिलनाडु में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को लामबंद करने की जारी कोशिशों के बीच सीपीआई-एम महासचिव सीताराम येचुरी का बड़ा बयान आया है। सीताराम येचुरी ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व में मोर्चे का हिस्सा बनने के लिए उनकी पार्टी तैयार है। डीएमके अध्यक्ष स्टालिन से मुलाकात के बाद सीताराम येचुरी ने ये बयान दिया है।

सीताराम येचुरी ने कहा कि पहले राज्य स्तर पर गठबंधन होगा और इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि वे तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर मोर्चे के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्टालिन के साथ उनकी मीटिंग सकारात्मक रही है और दोनों दल बीजेपी की देश को बर्बाद करने वाली नीतियों के खिलाफ साथ आने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी देश को बर्बाद करने वाली राजनीति कर रही है। इसके पहले, आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने भी दिल्ली में कई दलों के नेताओं से मुलाकात कर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा बनाने को लेकर बातचीत की थी। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ अलग रणनीति बनाकर उतरने की तैयारी कई विपक्षी दल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications