बजट सत्र में मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग ला सकती CPI-M
नई दिल्ली। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने संसद में भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए विपक्षी दलों से मुलाकात की शुरुआत कर दी है। सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता तारिक अनवर और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता शरद यादव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह समय है कि विधायिका और कार्यकारी इस संकट को हल करने के लिए एक साथ आएं क्योंकि न्यायपालिका चार वरिष्ठ सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों द्वारा उठाए गए मुद्दों को हल करने में असमर्थ हैं। सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ न्यायाधीश, न्यायमूर्ति जे. चेलेमेश्वर, रंजन गोगोई, मदन बी लोकुर और कुरियन जोसेफ ने 12 जनवरी को सीजेआई दीपक मिश्रा के खिलाफ विद्रोह किया था।

येचुरी ने कहा कि
येचुरी ने कहा कि वे संसद के आगामी बजट सत्र में मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य विपक्षी दलों से सुझाव आए हैं कि हमें महाभियोग प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए। येचुरी ने कहा कि चर्चा चल रही है तो देखते हैं,29 जनवरी को संसद का सत्र शुरू होने तक कुछ ठोस सामने आएगा।

'ये बहुत गंभीर मुद्दे हैं जो उठाए गए
सीपीआई (एम) नेता ने कहा कि उन्होंने महसूस किया कि चार वरिष्ठ न्यायाधीशों ने सीजेआई के खिलाफ मुद्दों को उठाए जाने के बाद से करीब दो हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन न्यायपालिका के भीतर संकट का समाधान नहीं हुआ है। येचुरी ने कहा कि 'ये बहुत गंभीर मुद्दे हैं जो उठाए गए हैं। हम न्यायपालिका की स्वतंत्रता और अखंडता स्थापित करना चाहते हैं।'

कांग्रेस से जुड़े विपक्षी नेता एक-दूसरे के संपर्क में हैं
येचुरी ने कहा कि 'और चार वरिष्ठ न्यायाधीशों द्वारा उठाए गए मुद्दों के मद्देनजर, हमें उम्मीद थी कि ये मुद्दे न्यायपालिका के भीतर सुलझाएंगे। अब लगभग दो सप्ताह बीत चुके हैं, ऐसा कुछ नहीं हुआ लगता है। इसलिए मुझे लगता है कि हमारे लोकतंत्र, अधिकारियों और विधायिकाओं को एकजुट होना होगा ताकि न्यायपालिका की अखंडता और स्वतंत्रता सुनिश्चित हो सके।' विपक्षी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस से जुड़े विपक्षी नेता एक-दूसरे के संपर्क में हैं और जल्द ही वे अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक के बारे में फैसला कर सकते हैं, ।












Click it and Unblock the Notifications