दोनों डोज ले चुके, विदेश जाने वाले यात्रियों को उनकी जन्मतिथि के साथ जारी किया जाएगा वैक्सीन सर्टिफिकेट
जो लोग कोरोना के दोनों टीके लगवा चुके हैं और विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें उनकी पूरी जन्मतिथि के साथ कोविन ऐप की तरफ से टीकाकरण प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली, 25 सितंबर। जो लोग कोरोना के दोनों टीके लगवा चुके हैं और विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें उनकी पूरी जन्मतिथि के साथ कोविन ऐप की तरफ से टीकाकरण प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। भारत और यूके के बीच कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर चल रही चर्चा के बीच 25 सितंबर को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अभी तक यह सर्टिफिकेट केवल व्यक्ति के जन्म के आधार पर दिया जाता था। कोविन ऐप पर यह सुविधा अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'यह तय किया गया है कि कोविन ऐप में एक नई सुविधा जोड़ी जाएगी, जिसके तहत जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है और विदेश यात्रा करना चाहते हैं, उनके टीकाकरण प्रमाणपत्र पर जन्म की पूरी तारीख दर्ज होगी।'

बता दें कि भारत के आपत्ति दर्ज कराने के बाद यूके ने 22 सितंबर को अपने नए यात्रा दिशानिर्देशों में संशोधन किया था ताकि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के भारत निर्मित वर्जन को उनके द्वारा मंजूरी दी गई वैक्सीन की सूची में शामिल किया जा सके। इससे पहले यूके ने भारत की कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी देने से इंकार कर दिया था।
यह भी पढ़ें: 'मेरा नारिवाद मेरी योनि में नहीं है': पढ़ें नारीवादी कार्यकर्ता कमला भसीन के फेमस कोट्स
हालांकि अभी भी भारत के वैक्सीन सर्टिफिकेट को यूके की हरी झंडी नहीं मिली है। इसलिए यूके जाने वाला भारतीय यात्रियों को 10 दिन के क्वारंटीन से गुजरना होगा। ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने 22 सितंबर को एक बयान में कहा था कि कोविशील्ड कोई समस्या नहीं है। यूके यात्रा के लिए खुला है और काफी लोग भारत से यूके आ जा रहे हैं, फिर चाहे वे पर्यटक हों, व्यवसायी हों या छात्र हों। उन्होंने कहा कि हम कोविड प्रमाणपत्र को लेकर हम कोविन ऐप और एनएचएस ऐप ने निर्माताओं से बात कर रहे हैं और यह काम तीव्र गति से जारी है।












Click it and Unblock the Notifications