Cow Hug Day: 14 फरवरी को नहीं मनेगा 'काउ हग डे', सरकार ने लोगों से की अपील वापस ली

वेलेंटाइन डे पर सरकार ने 14 फरवरी को 'काउ हग डे' मनाने की अपनी अपील ली वापस

 Cow Hug Day

वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने 'काउ हग डे' मनाने की पहले अपील की थी। जिसे अब बोर्ड ने वापस ले ली है। अपील पशुपालन मंत्री के निर्देश पर जारी की गई थी, जिसे बोर्ड ने शुक्रवार को वापस ले ली है।

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने शुक्रवार को इस आशय से संबंधित एक आदेश जारी किया है। याद रहे मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग के अंतर्गत आने वाले AWBI ने 6 फरवरी, 2023 को अपील जारी की थी।

वहीं आज शुक्रवार 10 फरवरी को जारी एडब्ल्यूबीआई के सरकारी आदेश जारी किया गया। इस आदेश में लिखा गया "सक्षम प्राधिकारी और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 फरवरी, 2023 को काउ हग डे मनाने के लिए भारत के पशु कल्याण बोर्ड द्वारा जारी की गई अपील वापस ले ली जाती है। सूत्रों ने अनुसार कि यह अपील पशुपालन मंत्री के निर्देश पर जारी की गई है।

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड, जो मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आता है, की एक नई अपील में कहा गया है कि बोर्ड इस साल 14 फरवरी को "काउ हग डे" मनाना चाहता है। इस‍ दिन को मनाने का उद्देश्‍य
"सकारात्मक ऊर्जा" फैलाना और "सामूहिक खुशी" को प्रोत्साहित करना है।

वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाने की अपील के साथ पशुपालन और डेयरी विभाग के तहत बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया था , "हम सभी जानते हैं कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, हमारे जीवन को बनाए रखती है, पशु धन और जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करती है।"

बोर्ड ने कहा था कि इस तरह के एक दिन की जरूरत थी क्योंकि "पश्चिम संस्कृति (एसआईसी)" "वैदिक परंपराओं" के विलुप्त होने की ओर अग्रसर है। इसमें कहा गया है गाय के अपार लाभ को देखते हुए गाय को गले लगाने से भावनात्मक समृद्धि आएगी और इससे हमारे व्यक्तिगत और सामूहिक सुख में वृद्धि होगी। इसलिए, सभी गौ प्रेमी भी 14 फरवरी को गौ माता के महत्व को ध्यान में रखते हुए और जीवन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बनाने के लिए काउ हग डे के रूप में मना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+