कोविफोर, सिपरेमी, फाबीफ्लू: कोरोना से लड़ाई में अहम हथियार साबित हो सकती हैं ये दवाएं
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मरीज देश में बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसकी वैक्सीन तैयार होने की बहुत जल्दी कोई उम्मीद अभी नहीं दिख रही है। ऐसे में कोरोना के इलाज में अहम मान जा रही कुछ जेनेरिक दवाओं को मंजूरी दी गई है। कोविफोर, सिपरेमी, फाबीफ्लू को भारत में लॉन्च किया गया है। माना जा रहा है कि कोरोना संकट के बीच ये दवाएं काफी मददगार हो सकती हैं।

कोविफोर को मिली मंजूरी
प्रमुख जेनेरिक दवा कंपनी हेटेरो ने बताया है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोरोना के इलाज के लिए उनक एंटी वायरल दवा 'रेमडेसिवीर' के लिए विनिर्माण और मार्केटिंग की मंजूरी मिल गई है। रेमडेसिवीर के हेटेरो के जेनेरिक संस्करण को कोविफोर नाम से बेचा जाएगा। इसके इंजेक्शन की एक डोज 5,000 से 6,000 रुपए की होगी। कंपनी का कहना है कि ये दवा काफी अहम साबित होगी क्योंकि क्लिनिकल स्तर पर इसके रिजल्ट शानदार हैं।

हल्के लक्षणों में काम करेगी फाबीफ्लू!
ग्लेनमार्क फार्मा ने कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए ब्रांड नाम फेबीफ्लू एंटीवायरल दवा फाविपिराविर पेश की है। ग्लेनमार्क को 19 जून को फाविपिराविर फेबीफ्लू के उत्पादन की मंजूरी मिली है। फाबीफ्लू के उपयोग से हल्के से मध्यम लक्षणों वाले रोगियों को लाभ हो सकता है, कंपनी ने इस दवा की कीमत प्रति 200 मिलीग्राम टैबलेट 103 रुपए तय की है। 34 टेबलेट की कीमत 3500 है। दवा पर्चे के आधार पर अस्पतालों और मेडिकल स्टोर में उपलब्ध होगी। दवाई 14 दिनों के लिए दिन में दो बार 800 मिलीग्राम लेनी होगी। कंपनी की ओर से कहा गया है कि क्लिनिकल ट्रायल में फाबीफ्लू ने हल्के से मध्यम कोविड -19 रोगियों के स्वास्थ्य के सुधार में अच्छा काम किया है।
Recommended Video

सिपला ने बनाई सिपरेमी दवा
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स और हेटरो लैब्स के अलावा सिप्ला ने भी कोरोना की दवा पेश की है। यह दवा कोरोना के लिए मददगार कही जाने वाली रेमडेसिवीर की जेनरिक दवा है। कंपनी ने दवा का जेनेरिक नाम सिपरेमी है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इस दवा को सरकारी अस्पतालों के अलावा खुले बाजार में भी लिया जा सकेग। कंपनी का कहना है कि गिलीड साइंसेज के साथ मिलकर भारत में मरीजों के उपचार के लिए ये तैयार की गई है। रेमडेसिवीर दवा कोरोना के इलाज बहुत हद तक सफल मानी जा रही है। अमेरिका की गिलीड साइंसेज कंपनी रेमडेसिवीर की पेटेंट होल्डर है।












Click it and Unblock the Notifications