Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण 1 मई से, 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी को लोगों को लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: कोरोना वायरस टीकाकण को लेकर केंद्र सरकार आज बड़ा ऐलान किया है। केंद्र की ओर से बताया गया है कि एक मई से कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होगा। एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में ये फैसला लिया गया है।

Recommended Video

    Corona Vaccination India: 1 May से 18 साल से ऊपर के लोगों को भी लगेगी Vaccine | वनइंडिया हिंदी

    Phase 3 strategy of COVID vaccination, age of 18 to be eligible to get vaccine, coronavirus vaccine, coronavirus, सभी को लगेगी कोरोना वैक्सीन, कोरोना वायरस

    भारत सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि ने 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवाने के पात्र होंगे। इस चरण में वैक्सीन निर्माता भारत सरकार को जारी किए गए अपने मासिक सेंट्रल ड्रग्स प्रयोगशाला के 50 फीसदी की आपूर्ति करेंगे, बाकी 50 फीसदी की आपूर्ति राज्य सरकार बाजार से करेगी।

    देश में 16 जनवरी को वैक्सीन दिए जाने का काम शुरू हुआ था। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका दिया गया। इसके बाद 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को टीका लगाया गया। मौजूदा समय में देश में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका दिया जा रहा है। कोरोना के मामलों के बढ़ने के बाद लगातार ये मांग की जा रही थी कि उम्र की सीमा हटाकर सभी को कोरोना की वैक्सीन दी जाए।

    देश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

    देश में कोरोना केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में लगातार दो लाख से नए मामले हर रोज आ रहे हैं। सोमवार को लगातार पांचवें दिन दो लाख से ज्यादा केस आए हैं। आज 2.73 लाख से अधिक नए मामले सामने आए वहीं 1,619 मौतें दर्ज की गई। इसके बाद देश में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,50,61,919 हो गया है। अब तक कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 1,78,769 हो गई है। देश में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 19,29,329 है।

    कोरोना वायरस: दिल्‍ली हाईकोर्ट का कंपनी को निर्देश, दूसरे राज्यों को ना दें ऑक्‍सीजन

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+