Lockdown: सलमान खान ने कब्रिस्तान की तस्वीर शेयर करके क्यों कहा-Thank You?

मुंबई। पूरी दुनिया इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस के केस कम होने के बजाए हर घंटे बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी वायरस से जंग जीतने के लिए देश लॉकडाउन पर है, लोगों को घर पर रहने की बार-बार अपील की जा रही है, शब-ए-बारात के दिन लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया और अपने घर में रहकर ही इबादत की, इस बात से बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बेहद खुश नजर आए।

सलमान खान हुए खुश

सलमान खान हुए खुश

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अपनी खुशी जाहिर करते हुए दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें से एक तस्वीर मस्जिद की है तो दूसरी कब्रिस्तान की थी, लेकिन दोनों ही जगह बिल्कुल खाली हैं, इन फोटो को शेयर कर सलमान खान ने कहा कि वाह, इसके साथ ही उन्होंने कहा स्थिति को समझने के लिए आप सभी का धन्यवाद, सलमान खान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, लोग इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 बोले सलमान- आप सभी का धन्यवाद

बोले सलमान- आप सभी का धन्यवाद

सल्लू मियां ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि देश में बनी स्थिति की गंभीरता को समझने के लिए आप सभी का धन्यवाद, ईश्वर आप सभी की रक्षा करेगा." बता दें कि कुछ दिनों पहले सलमान खान ने अपने भतीजे निर्वान खान के साथ एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से घर में रहने की ही सलाह दी थी।

सलमान ने अपना एक वीडियो शेयर किया था...

गौरतलब है कि इससे पहले सलमान ने अपना एक वीडियो शेयर करके लोगों से दबंग स्टाइल में घर में रहने की अपील की थी, मालूम हो कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच सलमान खान ने खुद को अपने लोनावला स्थित फार्महाउस में आइसोलेट किया हुआ है।

'सीरियसली लो और अफवाह मत फैलाओ'

'सीरियसली लो और अफवाह मत फैलाओ'

वीडियो में सलमान कह रहे थे, मेरा नाम है सलमान खान, पहले तो उन सबको थैंक यू कहना चाहूंगा, जो अभी तक काम कर रहे हैं, जैसे कि हेल्थ में, पुलिस में और भी कई लोग हैं, जो कोरोनावायरस के दौर में डेडिकेशन के साथ काम कर रहे हैं, मेरी अपील यह है कि हमारी गवर्नमेंट आपके लिए और हम सबके लिए बोल रही है तो इसे सीरियसली लो और अफवाह मत फैलाओ।

सलमान ने की थी अपील

सलमान ने की थी अपील

सलमान ने कहा था कि ये हमेशा से एक प्रॉब्लम है कि सबको लगता है कि ये हमारे साथ नहीं हो सकता, ये कोरोनावायरस किसी को भी हो सकता है। बस में, ट्रेन मे, मार्केट में, हर जगह। तो क्यों पंगे ले रहे हो बाहर जाकर? ये कोई पब्लिक हॉलिडे नहीं है, ये लॉकडाउन है, मास्क पहनो, प्रोटेक्ट करो अपने आपको, हाथ धोओ, साफ सुथरे रहो, लोगों से दूर रहो, करो यार, ये जिंदगी का सवाल है। करो यार प्लीज, दरख्वास्त है।

कुछ खास बातें

कुछ खास बातें

  • कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
  • हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए। जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं। अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
  • अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+