कोरोना वायरस: केरल में विधानसभा सत्र टला, पूर्ण लॉकडाउन पर फैसला सोमवार को

नई दिल्ली। केरल कैबिनेट ने 27 जुलाई शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को रद्द करने का फैसला किया है। राज्य में हाल के दिनों में कोरोना के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। वहीं राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने को लेकर भी सरकार विचार कर रही है। सोमवार को कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक में राज्य में पूर्ण लॉकडाउन को लेकर फैसला किया जाएगा।

Kerala Cabinet cancel Assembly Session, lockdown in kerala, Kerala, coronavirus, lockdown, pinarayi vijayan, केरल, कोरोना वायरस

केरल में बीते कुछ दिनों में तेजी से कोरोना के मामले बढ़े हैं। केरल में बुधवार को पहली बार एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 1038 मामले आए। ये पहली बार है जब इतनेी बड़ी संख्या में नए मरीज एक दिन में सामने आए। राज्य में कुल मरीजों की संख्या अब 15 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं केरल की सरकार ये भी कह रही है कि राज्य में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है। केरल देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां आधिकारिक तौर पर कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बात वहां की सरकार कर रही है। राज्य सरकार का मानना है कि कोरोना वायरस अब केरल के शहरों से लेकर गांवों तक फैल गया है। कम्युनिटी ट्रांसमिशन का मतलब है कि इसके सोर्स का पता लगाना मुश्किल हो गया है और कुछ इलाकों में किसी को भी कोरोना का संक्रमण हो सकता है।

वहीं देश में भी कोरोना संक्रमण रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 12 लाख को पार कर गई है और मौत का आंकड़ा 29 हजार को पार कर गया है। बुधवार को कोरोना ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड 45,720 नए मामले सामने आए। वहीं, पहली बार एक दिन में मौत का आंकड़ा 1000 को पार गया। ये पहली बार है जब देश में एक दिन में हजार से ज्यादा मौतें हुईं और 45 हजार से ज्यादा नए केस आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+