COVID19: वायरल हुई पूनम पांडे की 'Corona Kiss' फोटो, लोगों ने कहा-कोरोना प्यार है
नई दिल्ली। चारों ओर कोरोना को लेकर बातें हो रही हैं, भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 166 पहुंच गई है, तो वहीं COVID19 की वजह से यहां अब तक तीन लोग मौत के शिकार हो चुके हैं, लोगों को लगातार एहतियात बरतने को कहा जा रहा है और बार-बार हाथ धोने की अपील की जा रही है, देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी वीडियो अपलोड करके लोगों को हाथ धोने के बारे में बताया है लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर कुछ ऐसी भी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिन पर लोग काफी मजे ले रहे हैं।
Recommended Video

वायरल हुई पूनम पांडे की 'Corona Kiss' फोटो
अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली इंटरनेट सनसनी पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसने लोगों को इस खौफ के माहौल में भी हंसने को मजबूर कर दिया है, दरअसल पूनम ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें वो अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ हैं।

पूनम की फोटो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
फोटो में पूनम अपने बॉयफ्रेंड को 'किस' करती नजर आ रही हैं लेकिन दोनों ने अपने चेहरों पर रूमाल बांधा हुआ है, इस फोटो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है, इसे अभी तक 1, 24, 461 लाइक्स मिल चुके हैं।
एक यूजर ने कैप्शन में लिखा- कोरोना प्यार है
पूनम ने अपनी फोटो को अपलोड करके कैप्शन मांगा था, इसलिए लोगों ने पूनम की फोटो के लिए एक से बढ़कर एक कैप्शन लिखे हैं, एक यूजर ने कैप्शन में लिखा- कोरोना प्यार है, दूसरे ने लिखा- इस वक्त तो यही बेस्ट सिचुएशन है , तो एक अन्य यूजर ने कैप्शन लिखा- मास्क वाला लव, एक यूजर ने लिखा- दोनों प्यार करते हैं पर प्यार कर नहीं सकते हैं।

कौन है पूनम पांडे
पूनम पांडे की पहचान एक ग्लैमरस किंगफिशर मॉडल और अभिनेत्री के रूप में हैं, जिन्हें बॉलीवुड और तेलुगू सिनेमा में काम किया है, एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली पूनम 2010 में ग्लैडरग्स मैनहंट और मेगामोडेल प्रतियोगिता के शीर्ष नौ प्रतियोगियों में से एक रही हैं, वह किंगफिशर कैलेंडर 2012 में दिखाई दी थी, जिसके बाद उन्हें खास पहचान मिली।

...तो मैं उतार दूंगी सारी कपड़े...
पूनम पांडे अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में रहती हैं, उन्होंने 'नशा' नाम की एडल्ट फिल्म में भी काम किया है, पूनम पांडे चर्चा में तब आई थी, जब उन्होंने साल 2011 में टीम इंडिया के लिए कहा था कि अगर भारत विश्वकप जीतेगा तो वो नग्न हो जाएंगी, इसलिए जब इंडिया ने 2 अप्रैल 2011 को विश्वकप अपने नाम किया था, तो लोग पूनम पांडे को सोशल मीडिया पर खोज रहे थे।

पूनम को अश्लीलता से परहेज नहीं
पूनम ने अपना एक ऐप भी लॉन्च किया था, लेकिन इन्होंने उस ऐप में इतनी बोल्ड तस्वीरें डाल दी थीं, जिससे लॉन्चिग के कुछ ही घंटों के भीतर गूगल ने इसे बैन कर दिया था, Twitter भी पूनम पांडे को बोल्डनेस के कारण बैन कर चुका है लेकिन पूनम पांडे की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

भारत सरकार ने जारी की है एडवाइजरी
वैसे बता भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने भारतीयों को विदेश ना जाने की सलाह दी है जबकि 15 अप्रैल तक विदेश से भारत आने वालों के वीजा को रद्द कर दिया गया है, सोशल मीडिया पर भी लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि पूरी तरह सावधानी बरतें क्योंकि सावधानी ही बचाव है।

इन बातों का रखें खास ख्याल
- कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
- हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
- जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं। अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
- अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।












Click it and Unblock the Notifications