कोरोना वायरस: बीते 24 घंटों में 8,306 नए मामले, 552 दिनों में सबसे कम एक्टिव केस 98 हजार

कोरोना वायरस: बीते 24 घंटों में 8,306 नए मामले, 552 दिनों में सबसे कम एक्टिव केस 98 हजार

नई दिल्ली, 06 दिसंबर: भारत में कोरोना वायरस के मामले थमे जरूर हैं कि लेकिन कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बना हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 06 दिसंबर के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,306 नए मामले सामने आए हैं। बीते 1 दिन में कोरोना से 211 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 8,834 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। भारत में एक्टिव केसों की संख्या 98 हजार 416 है, जो पिछले 552 दिनों में सबसे कम है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना रिकवरी रेट 98.35 फीसदी है।

Recommended Video

    Omicron India Update: Coronavirus के 8,306 नए मामले आए सामने, जानें राज्यों का हाल | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    देश में अब 127.93 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। रतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के लिए 8,86,263 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं अब तक कुल 64,82,59,067 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

    देश में एक्टिव केस कुल संक्रमण के एक प्रतिशत भी नहीं है। वर्तमान में एक्टिव केस कुल संक्रमण मामलों के 0.28 फीसदी है, जो मार्च 2020 से सबसे कम है। देश में अब तक कोरोना से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या है, 3,40,69,608 है।

    देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.94 फीसदी है, जो 63 दिनों से 2 फीसदी से भी कम है। वहीं विकली पॉजिटिविटी रेट 0.78 फीसदी है, जो 22 दिनों से 1 प्रतिशत से भी कम है।

    भारत ने अपने कोविड-विरोधी कार्यक्रम के शुरू होने के 11 महीनों के भीतर अपने 50% से अधिक वयस्कों को दो बार वैक्सीन लगाया है। यानी भारत की 50 फीसदी वयस्क अबादी पूरी तरह वैक्सीनेट है। भारत में शनिवार को एक दिन में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई गई थी। भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+