कोरोना मरीजों के इलाज में जुटीं AIIMS की डॉक्टर हुईं भावुक, बोलीं- परिवार के सपोर्ट की जरूरत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ दिन-रात काम कर रहे हैं। इस महामारी से सीधे लड़ रहे तमाम मेडिकल स्टाफ की पीएम मोदी भी तारीफ कर चुके हैं, पूरा देश इनके साथ खड़ा नजर आ रहा है। हालांकि, कोरोना मरीजों का इलाज करने के दौरान हेल्थकेयर वर्कर्स अपने परिवार से नहीं मिल पा रहे हैं। दिल्ली के एम्स अस्पताल में मरीजों की देखभाल में जुटीं एक डॉक्टर अपने परिवार को याद कर रो पड़ीं।

Recommended Video

    AIIMS की Doctor ड्यूटी के दौरान घरवालों को याद कर बोलते-बोलते रो पड़ी | वनइंडिया हिंदी
    एम्स दिल्ली की डॉक्टर हुईं भावुक

    एम्स दिल्ली की डॉक्टर हुईं भावुक

    एम्स दिल्ली के COVID-19 यूनिट में पोस्टेड डॉ अंबिका अपने परिवार से दूर रह रही हैं और संक्रमित मरीजों का इलाज कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिन पर दिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। डॉ. अंबिका ने कहा, 'यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण समय है जब दिन पर कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। हम सभी को इस प्रकार की स्थिति में अपने परिवार से समर्थन की आवश्यकता है।'

    हमें अपने परिवार के सहयोग की भी जरूरत है- डॉ. अंबिका

    वह कहती हैं, 'अगर परिवार का कोई भी व्यक्ति बीमार पड़ जाता है और हम उनका इलाज नहीं कर पाते हैं, तो वह अपराध बोध कभी नहीं जाता है। हम यहां लोगों के इलाज के लिए हैं और ऐसे में हमें अपने परिवार के सहयोग की भी जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'यहां सभी लोग हमारा सहयोग करते हैं, साथी, दोस्त, स्टाफ मेंबर्स, लेकिन परिवार का सहयोग अलग होता है और इसकी हमें जरूरत है।' ये कहते हुए डॉक्टर अंबिका भावुक हो गईं। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी को रोकने में जुटे इन डॉक्टरों को भी संक्रमण का खतरा बना रहता है।

    कई डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित

    कई डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित

    दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक के दो डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, सफदरजंग अस्पताल के 2 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली स्टेट कैंसर अस्पताल के 16 नर्सों और 2 डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद अस्पताल की सील कर दिया गया है। जबकि एम्स के कोरोना संक्रमित रेजिडेंट डॉक्टर की पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई हैं। दोनों ही एम्स में डॉक्टर हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 500 से अधिक हो चुकी है जबकि इस वायरस के कारण 7 लोगों की जान भी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+