मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 1182 पर पहुंची, आज 189 नए केस, 11 मौत
नई दिल्ली। मुंबई में आज (शनिवार) कोरोना वायरस से संक्रमण के 189 नए केस सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया है कि मुंबई शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 1182 हो गई है। मुंबई में अब तक कुल 75 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को मुंबई में कोरोना संक्रमण के 218 नए केस सामने आए थे और 10 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई थी।
Recommended Video

शनिवार को पुणे में भी तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद पुणे में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। मुंबई देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित शहरों में शामिल है। मुंबई में बीते कुछ दिनों में बहुत तेजी से संक्रमण फैल रहा है। महाराष्ट्र के दूसरे शहरों में भी संक्रमण के चलते स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 1574 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में अब तक 110 मौत इससे हुई हैं। ये किसी भी दूसरे राज्य से ज्यादा हैं।
देश और दुनिया में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 7529 केस सामने आए हैं। अब तक देश में इससे 239 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अब तक 643 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को कोरोना वायरस की वजह से 40 लोगों की मौत हुई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की तादाद एक लाख के पार हो चुकी है। कोरोना से अब तक 103,858 लोगों की जान गई है। वहीं इससे 17 लाख, 17 हजार लोग संक्रमित हैं। अमेरिका में 18761, इटली में 18849, स्पेन में 16353, फ्रांस में 13,197 लोगों की मौत इस वायरस से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications