कोरोना मरीजों की मदद के लिए जेसीबी पर बैठकर की नदी पार, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सैल्यूट
नई दिल्ली, 09 जून। कोरोना काल में डॉक्टर और हेल्थ केयर वर्कर अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन रात लोगों की जान बचाने में जुटे हैं ये लोग उग्र भीड़, दुखी परिवार और प्राकृतिक आपदा का सामना करते हुए अपने कर्तव्य पथ से पीछे नहीं हटते हैं। कोरोना मरीजों की मदद के लिए फ्रंटलाइन वर्कर किसी भी मुश्किल का सामना कर रहे हैं। एक ऐसी ही प्रेरित करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि अपने कर्तव्य के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स कितने तत्पर हैं।

यह वीडियो लद्दाख का है, जहां हेल्थकेयर वर्कर जेसीबी में बैठकर नदी को पार कर रहे हैं। जब उनके पास नदी पार करने का कोई विकल्प नहीं बचता है तो वह जेसीबी के आगे बैठकर नदी को पार करते हैं। इस तस्वीर को लद्दाख के सांसद सेरिंग नामग्याल ने साझा किया है। जिसमे देखा जा सकता है कि चार हेल्थकेयर वर्कर जेसीबी मशीन पर बैठे हैं और नदी के तेज बहाव के बीच नदी पार कर रहे हैं। नामग्याल ने ट्वीट करके लिखा, ऐसे कोरोना वॉरियर्स को सैल्यूट। कोरोना वॉरियर्स की टीम लद्दाख के ग्रामीण क्षेत्र में जेसीबी में बैठकर जा रही है। घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए और कोविड वॉरियर्स की मदद करिए।
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी सराहा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग तस्वीर को साझा कर रहे हैं और कोविड वॉरियर्स के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को लद्दाख में कोरोना के 61 नए मामले सामने आए हैं, जबकि केंद्र शासित प्रदेश में कुल 19258 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। इसकी संख्या में 1011 की गिरावट दर्ज की गई है। लद्दाख में कोरोना से अभी तक 195 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा लेह में 141 और कारगिल में 54 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। नए मामलों की बात करें तो 58 लोग लेह में संक्रमित पाए गए हैं, जिसके साथ ही लेह में संक्रमितों की कुल संख्या 15912 हो चुकी है, जबकि कारगिर में तीन नए ममले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कारगिल में संक्रमितों की कुल संख्या 3346 हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि टीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है और यह आंकड़ा 18052 तक पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications