कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेना अधिक कारगर, कम होता है संक्रमण का खतरा- सर्वे
मुंबई, 28 जून। कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया अच्छे से काम करती हैं। कोविड मरीजों पर बीएमसी के किए गए सर्वे में ये जानकारी सामने आई है। बीएमसी ने 1 जनवरी से 17 जून तक 2.9 लाख कोविड मरीजों से आंकड़े जुटाए थे जिसमें सामने आया था कि सिर्फ 26 लोग ऐसे मिले थे जिन्हें दूसरी डोज के बाद संक्रमण हुआ था वहीं 10,500 मरीज ऐसे थे जिन्होंने पहली डोज ली थी और संक्रमित हुए थे।

इंडियन एक्सप्रेस ने बीएमसी के डेटा के हवाले से लिखा है कि इस दौरान मुंबई में 3.95 लाख कोविड केस सामने आए थे। इनमें से 2.9 लाख ऐसे मरीजों से बीएमसी ने संपर्क किया था जो होम आइसोलेशन में रहे थे। वहीं एक लाख मरीज जो अस्पतालों में भर्ती थे उनके डेटा सामने अभी सामने आना बाकी है।
Recommended Video
बीएमसी ने डेटा जुटाने के लिए दोतरफा अभियान चलाया था। इसने सभी अस्पतालों को भर्ती किए गए कोविड रोगियों को ट्रैक करने के लिए कहा। वहीं इसके वॉर रूम को समय पर होम आइसोलेशन में मरीजों से संपर्क कर जानकारी जुटाने का काम सौंपा गया था।
वैक्सीन संक्रमण रोकने में प्रभावी
सर्वे में जुटे आंकड़े बताते हैं कि अधिकांश आबादी में गंभीर संक्रमण को रोकने में वैक्सीन प्रभावी है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के आंकड़े सामने आने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है।
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में अब तक 53.83 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 10 लाख लोगों ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज ली है।












Click it and Unblock the Notifications