Covid Update: दिल्ली में नए कोरोना केस में गिरावट! 24 घंटे में 199 नए मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 199 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। 514 लोगों की रिकवरी हो चुकी है। तीन लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय कोरोना केस 1656 हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 7.07 फीसद है।

Covid Update के आंकड़ों में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 199 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 514 लोगों की रिकवरी हुई है। 1600 से अधिक कोरोना केस एक्टिव हैं।
कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 7 फीसद से अधिक है। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
एक दिन पहले 73 मामले अधिक रहे
तीन मई को जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटे का कोरोना अपडेट जारी किया गया था। इसमें 272 नए कोविड-19 पॉजिटिव केस सामने आए थे। 3241 लोगों की जांच की गई थी। पॉजिटिविटी रेट 8.39 फीसद दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications