Covid Update: देश में कोरोना को लेकर मामूली राहत, 7178 नए मामले आए सामने

Covid Update: कोरोना के 7178 नए मामले सामने आए हैं। सरकार का दावा है कि हालात कंट्रोल में हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

corona

Daily Corona Update: भारत में कोरोना के हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं, जहां पिछले 24 घंटे में 7178 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 9011 लोगों ने इस वायरस को मात दी। ऐसे में अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या 65,683 हो गई है। वहीं अब तक कुल 4,43,01,865 मरीज इससे ठीक हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटे में कुल 78,342 टेस्ट किए गए, जबकि 208 से ज्यादा वैक्सीन की खुराक लोगों को दी गई। इसके अलावा सभी राज्यों को अभी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

वहीं देश में पिछले 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 8 तो सिर्फ केरल से ही थे। ऐसे में कुल मृतकों का आंकड़ा 5,31,345 हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना को लेकर हल्की राहत मिली है, क्योंकि सक्रिय मामलों में 69 दिनों के बाद गिरावट आई।

मौजूदा वक्त में देश का रिकवरी रेट 98.67 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके अलावा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 220.66 करोड़ खुराक लोगों को लगाई जा चुकी हैं।

महाराष्ट्र में कितने केस?
महाराष्ट्र स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 545 नए केस सामने आए। इसके अलावा दो मरीजों ने इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवाई। राज्य सरकार ने पहले से ही इसके लिए इंतजाम कर लिए थे, ऐसे में 4,394 बेड अभी भी खाली हैं।

हफ्तेभर का आंकड़ा चिंताजनक
वहीं दूसरी ओर हफ्तेभर का आंकड़ा भी जारी हो गया है, जो काफी डराने वाला है। देश में पिछले एक हफ्ते में 73,873 नए कोविड केस दर्ज किए गए, जबकि उससे पहले के हफ्ते में ये आंकड़ा 61 हजार के आसपास था। दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल समेत कुछ राज्यों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+