Coronavirus: कोरोना के मामलों में हल्की राहत, 24 घंटों में मिले 10753 नए केस
Coronavirus cases in India: कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या अभी भी 10 हजार से ऊपर बनी हुई है। वहीं, एक्टिव केस भी 50 हजार के आंकड़े को पार कर गए हैं।

Coronavirus update: देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले एक दिन में 10,753 नए मरीज मिले हैं।
नए मामलों के साथ ही कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को कोरोना वायरस के दैनिक मरीजों का आंकड़ा 11,109 और एक्टिव केस 49,622 थे।
वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस की वजह से 27 लोगों की जान गई है और मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,091 हो गई है। हालांकि राहत की एक बात ये है कि कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट अभी भी 98.70 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications