केरल में बढ़ रहे कोविड-19 सब वेरिएंट जेएन.1 के मामलों ने बढ़ाई चिंता, मिले नए मरीज

केरल में कोविड-19 के उप-स्वरूप जेएन-1 का नया मामला सामने आया है। केरल के कुछ हिस्सों में इसके मरीज पाए गए हैं। इसके प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। भारत में कोविड -19 वेरिएंट पर नजर रखने वाली मल्टी-लेबोरेटरी, मल्टी-एजेंसी, अखिल भारतीय नेटवर्क SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG), बताया कि केरल में JN.1 पाया गया है।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए INSACOG के प्रमुख एन.के. अरोड़ा ने बताया, ''नवंबर में रिपोर्ट किए गए इस वैरिएंट को अलग कर दिया गया है। यह BA.2.86 का एक सबवेरिएंट है। हमारे पास JN.1 के कुछ मामले हैं।"

Covid subvariant JN.1 case

उन्होंने कहा, "भारत नजर रख रहा है और यही कारण है कि अब तक किसी के अस्पताल में भर्ती होने या गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना नहीं मिली है।"

JN.1 को पहली बार सितंबर 2023 में संयुक्त राज्य अमेरिका में पाया गया था। नेशनल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोविड टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष राजीव जयदेवन के अनुसार, "सात महीने के अंतराल के बाद, भारत में मामले बढ़ रहे हैं। केरल में, पहले की तरह ही लोगों के कोविड होने की खबरें हैं, लेकिन अब तक गंभीरता कम दिख रही है।"

उन्होंने आगे कहा,"जीनोम अनुक्रमण यह बताता है कि प्रत्येक क्षेत्र में किस प्रकार का वायरस फैल रहा है। उदाहरण के लिए, भारत में अप्रैल 2023 की लहर के दौरान, एक्सबीबी सबलाइनेज को इसका कारण पाया गया। हालांकि, दिसंबर में जीनोम अनुक्रमण के परिणाम अभी भी दिख रहे हैं। शुरुआती परिणाम से ये पता चलता है कि केरल में जेएन.1 के पाए गए हैं।"

जयदेवन ने बताया कि जेएन.1 वैरिएंट तेजी से फैलने और प्रतिरक्षा से बचने में सक्षम है। उन्होंने कहा, "जेएन.1 एक गंभीर रूप से प्रतिरक्षा-रोधी और तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है, जो एक्सबीबी और इस वायरस के अन्य सभी पूर्व संस्करणों से स्पष्ट रूप से अलग है। यह उन लोगों को संक्रमित करने में सक्षम है जिन्हें पहले भी कोविड संक्रमण हुआ था और जिन लोगों को टीका लगाया गया था, उन्हें भी ये संक्रमित कर सकता है।"

राजीव जयदेवन ने यह भी कहा कि JN.1 को विभिन्न देशों में रिपोर्ट किया गया है। उन्होंने कहा, "जेएन.1 कई पश्चिमी देशों में तेजी से बढ़ रहा है और भारत हवाई मार्ग से दूसरे देशों से जुड़ा हुआ है इसलिए यहां इसके मरीज मिलना कोई अपवाद नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+