नई दिल्ली। कोरोना महामारी की तीसरी लहर तो खत्म हो गई, लेकिन देश के कुछ हिस्सों में इसका संक्रमण फिर फैलने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बताया गया है कि, देशभर में 11,366 सक्रिय मरीज हैं, यानी ये कोरोनावायरस से पीड़ित हैं, और उपचाराधीन हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दरम्यान 975 नए केस सामने आए।
Recommended Video
Coronavirus India Update: भारत में कोरोना के 975 नए केस | Covid-19| वनइंडिया हिंदी
चिंता की बात यह है कि, पिछले 24 घंटों में ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या नए मिलने वाले मरीजों की तुलना में कम थी। कल 796 मरीज ठीक हुए। इसके अलावा 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। सरकारी आंकड़ों में अब तक 521747 लोगों की मौतें दर्शाई गई हैं। वहीं, 42507834 रिकवरी बताई गई हैं। इसके अलावा वैक्सीनेशन की बात करें तो यह आंकड़ा 1,86,38,31,723 पहुंच चुका है।
कोरोनावायरस से बचाव के लिए देशभर में बीते रोज लोगों को वैक्सीन की 6,89,724 डोज दी गईं। अब तक 18+ लोगों को वैक्सीन की 91,36,95,777 फर्स्ट डोज और 80,28,03,437 सेकेंड डोज दी जा चुकी हैं।
देशभर में अब तक 15-18 वर्ष तक के आयुवर्ग में 5,78,45,181 वैक्सीन की फर्स्ट डोज और 4,03,05,973 सेकेंड डोज दी गई है। वैक्सीनेशन का पूरा डेटा देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए अभी।