COVID: 24 घंटे में मिले 1086 नए मरीज, वैक्सीनेशन पहुंचा 185 करोड़ के पार, देखिए आंकड़े
नई दिल्ली। भारत सरकार कोरोना महामारी से जुड़ी सभी पाबंदियां हटा चुकी है। अब यहां कोरोना के मरीज सिर्फ 11,871 बचे हैं, बाकी ज्यादातर ठीक हो गए। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 1 हजार से ज्यादा नए मरीजों का पता चला, वहीं 1 हजार से ज्यादा कल ठीक भी हुए।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि, 42497567 कोविड रिकवरीज हो चुकी हैं। कल के दिन देश में 1086 नए मरीजों का पता चला, जबकि कल ठीक होने वालों की संख्या भी 1,198 दर्ज की गई। इसके अलावा 71 लोगों ने कल कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।

सरकार का कहना है कि, टीकाकरण का अभियान दिनों-दिन आगे बढ़ रहा है। लोगों को महामारी से बचाने के लिए अब तक 185 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। हालांकि, कोरोना फैलने के समय से अब तक देशभर में 5,21,487 मौतें भी हुईं। राहत की बात यह है कि, अब डेली कोविड पॉजिटिवटी रेट 0.23% है। इसके अलावा एक्टिस केस 0.03% हैं, जो बहुत अच्छी बात है।

आबादी के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, फिर भी यहां महामारी नियंत्रण में आ चुकी है। वहीं, दुनिया के सर्वाधिक आबादी वाले देश चीन में महामारी अब फिर से फैलनी शुरू हो गई है। वहां कई शहरों में करोड़ों लोगों को लॉकडाउन के दायरे में रखा गया है। हर रोज हजारों मरीजों का पता चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications