चीन में जारी कोरोना विस्फोट का भारत पर पड़ेगा इफेक्ट? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा

एनके अरोड़ा ने कहा कि दुनिया में हर जगह पाए जाने वाले ओमिक्रॉन के लगभग सभी सब-वेरिएंट भारत में पाए जाते हैं, ऐसे कई सब-वेरिएंट नहीं हैं जो यहां प्रचलन में नहीं हैं।

coronavirus china

Coronavirus In China: पूरे देश और दुनिया में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरल का आतंक अभी भी जारी है। चीन इन दिनों कोरोना के गंभीर संक्रमण से गुजर रहा है। कोरोना का BF.7 वैरिएंट चीन में कहर मचा रहा है। ऐसे चीन में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के चलते भारत के लोग भी टेंशन में नजर आ रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या चीन में हुए कोरोना विस्फोट से भारत को कितना खतरा है, जिसका जवाब एक्सपर्ट ने दिया है।

भारत के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप NTAGI के चेयरमैन एनके अरोड़ा ने चीन की कोविड नीतियों पर बताया कि हम सुन रहे हैं कि चीन में व्यापक रूप से कोविड संक्रमण है। जहां तक भारत का संबंध है, भारत को बड़े पैमाने पर प्रभावी टीकों से प्रतिरक्षित (immune) किया गया है, विशेष रूप से वयस्क आबादी। ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं है।

एनके अरोड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि INSACOG डेटा से पता चलता है कि दुनिया में हर जगह पाए जाने वाले ओमिक्रॉन के लगभग सभी सब-वेरिएंट भारत में भी पाए जाते हैं, ऐसे कई सब-वेरिएंट नहीं हैं जो यहां प्रचलन में नहीं हैं। चीनी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखना जरूरी है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि स्थिति नियंत्रण में है।

ऐसे में साफ हो गया है कि चीन में हुए इस कोरोना विस्फोट से भारत पर किसी तरह का असर पड़ता दिखाई नहीं दे रह है। मालूम हो कि सबसे पहले चीन में कोरोना ने पैर पसारे थे, जिसके बाद इसकी खतरनाक वायरस की चपेट में दुनिया के बाकी देश आना शुरू हुए थे।

आपको बता दें कि चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों से हाहाकार मचा हुआ है। स्थिति हाथों से फिसलती नजर आ रही है। रोजाना सैकड़ों लोग कोरोना के शिकार होकर मौत की नींद सो रहे हैं। आलम यह हो गया है कि कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+