दिवंगत कोरोना योद्धाओं के सम्मान में स्मारक बनाएगी ओडिशा सरकार, CM पटनायक ने की घोषणा

नई दिल्ली। COVID-19 warriors: देश में पिछले एक साल से कोरोना वायरस का कहर जारी है, लेकिन आज नए साल से लोगों को सकारात्मक और अच्छी खबरों की उम्मीदें हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अब तक कई अग्रिम पंक्ति के कोविड-19 कार्यकर्ता अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे लोगों के सम्मान में ओडिशा (Odisha) के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Chief Minister Naveen Patnaik) ने गत गुरुवार बड़ा ऐलान किया। सीएम पटनायक ने कहा कि राज्य में दिवंगत कोरोना योद्धाओं के सम्मान में एक स्मारक बनवाया जाएगा।

COVID-19 warriors Odisha government to build memorial in honor of late frontline workers

सीएम नवीन पटनायक के मुताबिक इस स्मारक का निर्माण ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में कराया जाएगा। स्मारक को उन लोगों की याद और सम्मान में बनाया जाएगा जिन कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कर्तव्य पालन करते हुए अपनी जान गंवा दी। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने गुरुवार को कोविड-19 योद्धाओं के परिवारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात करते हुए यह घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों को दी New Year की बधाई, कहा- कोरोना वॉरियर्स को सलाम करता हूं

सीएम ने परिवारों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार जरूरत के समय उनके साथ खड़ी रहेगी। सीएम पटनायक ने कहा, 'डॉक्टर, नर्स, पुलिस कर्मी, शिक्षक और COVID-19 प्रबंधन जैसे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं (frontline workers) की समर्पित सेवा के कारण था कि राज्य में लोगों के जीवन को बचाया जा सका। दिवंगत कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रतिबद्धता बेकार नहीं जाएगी और कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जीत निश्चित है।' पीटीआई से बात करते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के महापात्रा ने बताया कि अब तक 101 COVID-19 योद्धाओं ने महामारी से लड़ने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है। अपने करीबियों खो चुके परिवारों को पहले ही 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। अगले दो दिनों में पांच अन्य परिवारों को भी सहायता मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+