COVID-19 in India: देश में 24 घंटे में आए 18177 नए केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 10323965
COVID 19 updates In India: देश में कोरोना की रफ्तार धीमी जरूर पड़ी है लेकिन इसका प्रकोप कम नहीं हुआ है, रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कारोनावायरस संक्रमण (Coronavirus) के 18,177 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 217 लोगों की मौत हुई है, नए मामले सामने आने के बाद देश में अबतक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 करोड़ 3 लाख 23 हजार 965 हो गई है। 217 नई मौतें के बाद कुल मौतों की संख्या 1,49,435 हुई।देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,47,220 है और ठीक हुए मामलों की कुल संख्या 99,27,310 है।
Recommended Video

कोरोना के कहर के बीच हर कोई बेसब्री से कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल कर रहा है। इसी बीच आज कोरोना वैक्सीन को लेकर देश में बड़ा ऐलान हो सकता है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।
'कोवैक्सीन' के कुछ शर्तों के साथ आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी
मालूम हो कि एक दिन पहले ही भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने भारत बायोटेक के स्वदेशी टीका 'कोवैक्सीन' के कुछ शर्तों के साथ आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी की सिफारिश की है। उसके अलावा सीरम इंस्टीट्यूट की 'कोविशील्ड' वैक्सीन के भी इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत के लिए सिफारिश की गई है। ये दोनों सिफारिशें सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी द्वारा DCGI के पास भेजी गई है।
हम किसी भी मामले में समझौता नहीं करना चाहते हैं
मालूम हो कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा था कि ब्रिटेन और अमेरिका में कोरोना वायरस वैक्सीन के टीके लोगों को लगने शुरू हो गए हैं। अब जल्द ही भारत में भी कोरोना वायरस के टीके लगना शुरू हो जाएंगे। हमारी प्राथमिकता सुरक्षा और वैक्सीन के प्रभाव को लेकर है। हम किसी भी मामले में समझौता नहीं करना चाहते हैं।
'कोरोना का बुरा दौर गुजर चुका है'
जब हेल्थ मिनिस्टर से पूछा गया कि क्या भारत में कोरोना का सबसे बुरा दौर गुजर गया है तो इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हां ऐसा सोचा जा सकता है। इस वक्त पूरे भारत में तीन लाख एक्टिव केस हैं, कुछ महीने पहले हमारे पास 10 लाख कोरोना के एक्टिव केस थे, अगर 1 करोड़ कुल संक्रमित केसों की बात की जाए तो उसमें 95 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। हमारा रिकवरी रेट सबसे अच्छा है लेकिन खतरा टला नहीं है ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की अभी भी आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications