Covid-19 India: देश में बीते 24 घंटों में 7,533 नए मामले, 44 मौतें, एक्टिव केस 53 हजार के पार
Covid-19 India Case: भारत में कोराना वायरस के मामले बीते 24 घंटों में 7533 दर्ज किए गए हैं और 44 लोगों की मौत हुई है।

Covid-19 India Case: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार (27 अप्रैल) को कहा कि भारत में 7533 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए गए है, जो बढ़कर 4.49 करोड़ हो गए हैं। जबकि एक्टिव केस 53,852 हैं। एक दिन में कोरोना से 44 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 16 मौतें अकेले केरल से है। जिससे कुल मौत का आंकड़ा 5,31,468 हो गई है।
देश में एक्टिव केसों की संख्या अब कुल संक्रमणों का 0.12 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक कोरोना रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,43,47,024 हो गई, जबकि डेथ रेट 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।
भारत में अब तक कुल 4.49 करोड़ कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
दिल्ली में क्या है कोरोना की स्थिति?
दिल्ली में कोरोना वायरस केसों की संख्या की बात करें तो 19 से 27 अप्रैल तक कम से कम 40 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। एक्सपर्ट का कहना है कि संक्रमण ज्यादातर बुजुर्ग रोगियों और पहले से बीमार लोगों को हो रही है।
हालांकि दैनिक कोविड आंकड़े कम हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटों में 865 नए केस दर्ज किए गए थे। पॉजिटिविटी रेट 16.9 प्रतिशत है।
यूपी में एक दिन में कोरोना के 510 नए मामले
उत्तर प्रदेश में गुरुवार (27 अप्रैल) को कोरोना वायरस के 510 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं जौनपुर के एक मरीज की कोविड की वजह से जान चली गई। यूपी में कोरोना से अब तक 23,676 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications